विश्व मलेरिया दिवस :जागरूकता रथ को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज कुमार हुरमाड़े ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

बैतूल। विश्व मलेरिया दिवस पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज कुमार हुरमाड़े द्वारा 25अप्रैल दिन शनिवार को सीएमएचओ कार्यालय से हरी झण्डी देकर मलेरिया रथ को रवाना किया गया।

सीएमएचओ डॉ हुरमाड़े ने बताया कि मलेरिया एक संक्रामक रोग है, जो संक्रमित मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से होता है। मलेरिया 5 प्रकार का होता है। बैतूल जिले में प्रमुखतः 2 प्रकार का मलेरिया पाया जाता हैं, पहला है प्लाजमोडियम वाइवेक्स मलेरिया और दूसरा प्लाजमोडियम फेल्सीपेरम मलेरिया। मलेरिया के सामान्य लक्षण हैं, तेज बुखार, सर दर्द, ठंड लगना, कंपकंपी आना, पसीना आना, लेकिन गंभीर स्थिति में उल्टी होना, डायरिया तथा मरीज कोमा में भी जा सकता है और मृत्यु भी हो सकती है।

अतः मरीज को गंभीर स्थिति में जाने से बचाने के लिए अविलंब खून की जांच तथा मलेरिया पाए जाने पर तुरंत उपचार देना आवश्यक है। उपचार से तात्पर्य पूर्ण उपचार से है, वाइवैक्स मलेरिया में 14 दिनों तक उपचार दिया जाता है एवं फेल्सीपेरम मलेरिया में 3 दिनों तक उपचार दिया जाता है। यदि संक्रमित व्यक्ति को मादा एनाफिलीज मच्छर काट ले और यह मच्छर किसी स्वस्थ व्यक्ति को काटे तो मलेरिया फैल सकता है।

मच्छर के काटने से लक्षण प्रकट होने के बीच के समय को इनक्यूबेशन पीरियड कहते हैं तथा यह 9 से 14 दिनों तक का होता है। मलेरिया से लीवर, लाल रक्त कोशिकाएं तथा गंभीर स्थिति में किडनी एवं दिमाग भी प्रभावित होते हैं।

मलेरिया से बचने के उपाय

उन्होंने बताया कि अपने आस-पास पानी इकट्ठा नहीं होने देना चाहिए, घरों से मच्छरों को भगाने वाले रिपेलेंट एवं क्वाइल तथा क्रीम का उपयोग करना चाहिए, पूरी बांह वाले कपड़े पहनना चाहिए, सोते समय मच्छरदानियों का प्रयोग करना चाहिए, मलेरिया की जांच खून को माइक्रोस्कोप में देखकर एवं रैपिड डायग्नोस्टिक से की जाती है।

गर्भवती महिलाओं एवं छोटे बच्चों को सबसे ज्यादा खतरा होता है। मलेरिया के मच्छर रुके हुए साफ पानी में, गड्ढे में, धीमी गति से बहने वाली नदी, झरनों के पानी में, दलदली जगहों, चावल के खेतों में, जानवर के पैरों से बने गड्ढों में भरे पानी में पनपते है।

अपील
जनसामान्य से अपील की है कि मलेरिया को खत्म करने में सहायक बनें अपने आसपास मच्छरों को न पनपने दें, बुखार आए तो तुरंत खून की जांच करवाएं यदि मलेरिया हो तो पूर्ण उपचार लें, स्वयं भी सजग रहें तथा दूसरो को भी जागरूक करें।

इस अवसर पर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. प्रांजल उपाध्याय, जिला मलेरिया अधिकारी जितेन्द्र सिंह राजपूत, डीपीएम डॉ विनोद शाक्य, सीएमएचओ कार्यालय स्टाफ, मलेरिया कार्यालय का स्टाफ, बैतूल शहरी स्टाफ आशा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Admin

    Admin

    Related Posts

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    8 people from Betul die in a road accident in Kota, Rajasthan

    Read more

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    The Mining Department will curb illegal mining and transportation using RF tags.

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा

    • By Admin
    • September 29, 2026
    • 22 views
    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा