दोनों प्रकरणों में अपहृत बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
बैतूल। पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं गंभीर अपराधों में त्वरित एवं सख्त कार्रवाई हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राजेश कुमार तिवारी के निर्देशन में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा दो अलग-अलग प्रकरणों में नाबालिक बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।
प्रथम प्रकरण (अपराध क्र. 194/26)
दिनांक 21.04.2026 को फरियादी द्वारा थाना शाहपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिक पुत्री को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है। इस पर थाना शाहपुर में धारा 137(2) बीएनएसएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
दौराने विवेचना तकनीकी साक्ष्यों एवं मोबाइल लोकेशन के आधार पर ग्राम जालीखेड़ा, थाना केसला से आरोपी सतीश चौहान उम्र 20 वर्ष के कब्जे से नाबालिक को दस्तयाब किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा नाबालिक को बहला-फुसलाकर ले जाकर उसके साथ दुराचार करना स्वीकार किया गया।
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया तथा नाबालिक को आवश्यक कार्रवाई उपरांत उसकी माता के सुपुर्द किया गया।
द्वितीय प्रकरण (अप.क्र. 197/26)
एक अन्य प्रकरण में फरियादी द्वारा थाना शाहपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिक पुत्री को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है। रिपोर्ट पर धारा 137(2) बीएनएसएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान संदेही अवतार सिंह धुर्वे उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम पाठई की मोबाइल लोकेशन के आधार पर टीम द्वारा पुणे (महाराष्ट्र) जाकर कार्रवाई की गई। वहां से नाबालिक को सकुशल दस्तयाब किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा नाबालिक के साथ दुराचार करना एवं उसे पुणे ले जाना स्वीकार किया गया।
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया तथा नाबालिक को उसके पिता के सुपुर्द किया गया।

सराहनीय भूमिका
उक्त दोनों प्रकरणों में थाना प्रभारी शाहपुर निरीक्षक अरविन्द कुमरे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं सराहनीय कार्यवाही की गई।
टीम में उपनिरीक्षक सोनम साहू, उपनिरीक्षक नीरज खरे, सउनि सुनील कैथवास, प्रधान आरक्षक मुकेश साथ, आरक्षक उमेश, आरक्षक सलमान शाह, आरक्षक जयकिशन विश्वकर्मा, महिला आरक्षक मनीषा एवं आरक्षक राजेन्द्र धाड़से सायबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
बैतूल पुलिस आमजन से अपील करती है कि नाबालिग बच्चों की सुरक्षा के प्रति सजग रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।







