आरपीएफ आमला द्वारा रेल संपत्ति चोरी करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्यवाही
चोरी गई करीब 53हजार की सिग्नल केबल व रिसीवर किया जप्त
आमला। आमला रेलवे टेलीकॉम ऑफिस परिसर से विगत दिनों रेलवे के सिग्नल केबल व रिसीवर को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया था। आरपीएफ निरीक्षक हरिमोहन ने बताया कि उक्त चोरी के संबंध में आरपीएफ आमला थाना निरीक्षक हरिमोहन निरंजन के मार्गदर्शन मे मामला दर्ज कर एक टीम उपनिरीक्षक शिवरामसिंह के नेतृत्व में गठित की। जिसमें प्रधान आरक्षक अमित गोहे, प्रधान आरक्षक जावेद और आरक्षक विकास कुमार आदि कर्मचारी टीम में शामिल किये गये।

उपनिरीक्षक शिवरामसिंह ने अपनी टीम के साथ जमीनी स्तर पर कठिन परिश्रम करते हुए कब्रिस्तान मोहल्ला भीमनगर आमला के निवासी सेराज खान पिता मो. शफी उम्र 42 वर्ष, अरबाज खान पिता जाकिर खान उम्र 24 वर्ष, सलीम खान पिता किस्मत खान उम्र 36 वर्ष को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई। इन गिरफ्तार आरोपीयो से लगातार 5 दिन रिमांड लेकर इनके अन्य साथी समीर खान पिता मो. यूसुप उम्र 24 वर्ष निवासी कब्रिस्तान मोहल्ला भीमनगर बोड़खी आमला को पकड़कर उक्त आरोपियों से चोरी की गई रेल संपत्ति को खरीदने वाले रिसीवर रवि खरे पिता नंदकिशोर खरे और श्याम झराने को पकड़कर उनके द्वारा खरीदी चोरी की रेल संपत्ति कीमत करीब 53000 रुपए को बरामद कर चोरी करने वाले 03 आरोपी सेराज खान,अरबाज खान और सलीम खान को भोपाल जेल भेज दिया गया।








