अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा

अध्यक्ष का मनोनयन जल्द करने के दिए प्रदेशाध्यक्ष ने संकेत

बैतूल। अंजुमन इस्लामिया कमेटी के अध्यक्ष पद को लेकर दो नाम अब चर्चा में है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने जल्द ही नए अध्यक्ष का मनोनयन करने के संकेत दिए हैं। इससे कमेटी को नया अध्यक्ष मिलने का रास्ता साफ हो गया है। वर्तमान में नए अध्यक्ष के रूप में समाज के दो प्रमुख युवाओं के जो नाम सामने आए आए हैं, उनमें दोनों ही लंबे समय से भाजपा से जुड़े हैं। इसके साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में अध्यक्ष वसीम कुरैशी पाशु को तीसरी बार अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चाओं के बीच सोमवार को भाजपा से जुड़े मुस्लिम नेता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मिले थे। मुस्लिम नेताओं ने श्री खंडेलवाल से अंजुमन इस्लामिया कमेटी में इस बार नया अध्यक्ष बनाएं जाने की मांग रखी थी। इसके बाद से इन दोनों युवा मुस्लिम नेताओं के नाम की चर्चा जोरों से शरू हो चुकी है। मुस्लिम वर्ग के लोग भी नए को मौका देने के पक्ष में है। इधर प्रदेशाध्यक्ष भी पार्टी से जुड़े व सक्रिय नए चेहरों को मौका देने का संकेत भाजपा के मुस्लिम नेता दे चुके हैं। इससे जल्दी इन्हीं दो नामों में से किसी एक पर जल्द ही अध्यक्ष की मोहर लगना तय है।

6 साल से अध्यक्ष पद पर बने थे वसीम

अंजुमन इस्लामिया कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष वसीम कुरैशी उर्फ पाशु बीते 6 सालों से अध्यक्ष पद पर काबिज है। वे अंजुमन कमेटी में सचिव के पद पर मनोनीत हुए थे। इसके बाद भाजपा से जुड़ने और सक्रिय भूमिका में रहने पर वे अध्यक्ष के रूप में मनोनीत हुए इसके बाद वे दो बार अलग -अलग समय मे अध्यक्ष चुने गए थे। वर्तमान में ब21 सितम्बर से उनका कार्यकाल समाप्त हो चुका है। इसके साथ ही कमेटी के नए अध्यक्ष की तलाश शुरू हो चुकी है।


अध्यक्ष के लिए अशफाक और अकरम नाम क्यों आए सामने

प्रदेश में वक्फ बोर्ड अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद अंजुमन कमेटी बैतूल के अध्यक्ष को बदलने की चर्चा तेज हो गई थी। मुस्लिम नेताओं ने विजय सेवा न्यास परिसर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर भाजपा में सक्रिय किसी मुस्लिम समाज के नेता को अंजुमन कमेटी का नया अध्यक्ष बनाने की मांग रखी थी। इसके बाद अब्दुल अशफाक और अकरम खान का नाम सामने आया। अब्दुल अशफाक 2007 से सक्रिय रूप से भाजपा से जुड़े हुए हैं, सामाजिक रूप से समाज के हितों के कामों में इनकी भूमिका काफी अच्छी रही है। वे अल्पसंख्यक मोर्चा के पदों पर भी रहे हैं। भाजपा सदस्यता अभियान में वे सक्रिय रहे हैं।। इधर अकरम खान भी भाजपा के सक्रिय नेता के रूप में जाने जाते हैं, वे पिछली नपा चुनाप में पार्षद प्रत्याशी के रूप मे मैदान में रहे हैं।

  • Admin

    Admin

    Related Posts

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    8 people from Betul die in a road accident in Kota, Rajasthan

    Read more

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    The Mining Department will curb illegal mining and transportation using RF tags.

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा

    • By Admin
    • September 29, 2026
    • 22 views
    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा