बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन मप्र छग महासचिव कुलदीप स्वर्णकार के निर्देशानुसार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमन्त खंडेलवाल से भेंट की एवं, 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग
बैतूल। बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन, म.प्र. एवं छत्तीसगढ़ यूनिट के प्रतिनिधिमंडल ने बैतूल में भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से भेंट कर बैंकिंग बिरादरी की लंबित मांगों को लेकर प्रतिवेदन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सहायक महासचिव विवेक कुमार दाढ़े ने किया। इसमें वरिष्ठ प्रबंधक जगदीश परिहार, विजेन्द्र चंद्रवंशी और पंकज मोटघरे सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।

प्रतिनिधिमंडल ने बैंक यूनियनों द्वारा की जा रही हड़ताल के कारणों से हेमंत खंडेलवाल को अवगत कराया। अधिकारियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह को शीघ्र स्वीकृति एवं लागू करने का आग्रह कर सहयोग मांगा। यह मांग 8 मार्च 2024 को हुए 12वें द्विपक्षीय समझौते में सहमत हो चुकी है, परंतु सरकार की स्वीकृति अब भी लंबित है। साथ ही, मान्यता प्राप्त यूनियनों से द्विपक्षीय वार्ता के माध्यम से तय न्यायसंगत PLI योजना की मांग रखी गई।
अधिकारियों ने कहा कि ये मांगें देश भर की बैंकिंग बिरादरी और आम जनता को मिलने वाली बैंकिंग सेवाओं से जुड़ी हैं।
खंडेलवाल ने प्रतिनिधिमंडल की बात ध्यानपूर्वक सुनी और आश्वासन दिया कि वे बैंकिंग बिरादरी की चिंताओं को उचित स्तर पर उठाएंगे, ताकि पांच दिवसीय बैंकिंग एवं न्यायसंगत PLI को स्वीकृति मिल सके। एसोसिएशन ने उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।






