अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

बैतूल। बेटियों को शिक्षा, समान अवसर एवं आत्मनिर्भरता के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला बैतूल द्वारा अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ एवं हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ़ वोमेन योजना के अंतर्गत आयोजित अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के तहत 11 से 15 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इसी क्रम में 14अक्टूबर 2026 को लिटिल फ्लावर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सदर बैतूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 100 से अधिक बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम में बालिकाओं को उनकी प्रतिभा, क्षमता एवं रचनात्मकता को पहचानने तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं ने निबंध लेखन, पेंटिंग एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास ब्रजेश कुमार वर्मा, वन स्टॉप सेंटर प्रशासक अनामिका तिवारी, प्राचार्य सिस्टर जोजिना, फॉरेंसिक पुलिस विभाग से मिनी बत्रा तथा वन स्टॉप सेंटर की काउंसलर शिखा भोरासे उपस्थित रहीं। अतिथियों ने बालिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शिक्षा के महत्व, आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।कार्यक्रम के समापन अवसर पर निबंध लेखन, पेंटिंग एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को प्रमाण-पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

  • PARVEJ KHAN

    District Reporter

    Related Posts

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    8 people from Betul die in a road accident in Kota, Rajasthan

    Read more

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    The Mining Department will curb illegal mining and transportation using RF tags.

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा

    • By Admin
    • September 29, 2026
    • 21 views
    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा