राजस्व टीम एवं पुलिस बल पर हमले की घटना में आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही

लापरवाही पर पुलिस अधीक्षक सख्त–चौकी प्रभारी को किया लाइन अटैच

मुलताई। पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन में जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं शासकीय कार्यो में बाधा डालने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।

थाना मुलताई अंतर्गत ग्राम खेडी रामोशी में राजस्व विभाग की टीम द्वारा दिनांक 24 मार्च को भूमि सीमांकन की कार्यवाही की जा रही थी। इसी दौरान आरोपियों द्वारा एक राय होकर शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए राजस्व टीम एवं पुलिस बल पर पत्थरों एवं अन्य हथियारों से हमला किया गया। इस घटना में राजस्व विभाग के कर्मचारी एवं पुलिस स्टाफ के सदस्य घायल हुए हैं।

उक्त घटना के संबंध में थाना मुलताई में अपराध क्रमांक 174/26 धारा 191(2), 191(3), 190, 132, 121(2), 109(1), 304(2), 296(2), 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की टीमें सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं।

लापरवाही पर कड़ी कार्यवाही–चौकी प्रभारी लाइन अटैच

उक्त घटना में प्रथम दृष्टया उप निरीक्षक रणधीर सिंह राजपूत, चौकी प्रभारी मासोद द्वारा घटना का समुचित आकलन नहीं करना एवं आवश्यक बल/बलवा ड्रिल सामग्री के साथ मौके पर उपस्थित नहीं होना पाए जाने पर उन्हें तत्काल रक्षित केंद्र बैतूल संबद्ध किया गया है तथा उनके विरुद्ध स्पष्टीकरण जारी किया गया है।

पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश
पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार जैन ने जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि कर्तव्य के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण सजगता, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ करें।
उन्होंने निर्देशित किया है कि शासकीय कार्यों के दौरान पर्याप्त पुलिस बल, आवश्यक उपकरण एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

कानून व्यवस्था एवं सद्भावना बनाए रखने हेतु पुलिस प्रतिबद्ध

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून व्यवस्था, सांप्रदायिक सद्भावना एवं आपसी तालमेल बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए पुलिस विभाग सदैव तत्पर है तथा किसी भी प्रकार की अशांति फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

अपील
सामान्य नागरिकों से अपील की जाती है कि वे शासकीय कार्यों में सहयोग करें एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का साथ दें। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा शांति एवं सौहार्द बनाए रखें।

  • Related Posts

    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    दूरस्थ ग्राम गदाखार पहुंचकर कलेक्टर डॉ सोनवणे ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देने पंचायत को सख्त निर्देश बैतूल। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने…

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    अनुविभागों में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें, एसडीएम फील्ड पर सक्रिय रहें किसी अधिकारी कर्मचारी की अनुपस्थिति जैसे सामान्य कारणों से भी लोगों के कार्य प्रभावित नहीं हो -कलेक्टर 6 माह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 156 views
    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 38 views
    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 71 views
    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?