प्रदेश में पहली बार हुआ ऐसा कार्यक्रम, आंगनबाड़ी केंद्र में हुआ शिक्षा आरंभ कार्यक्रम, बच्चों को बांटे प्रमाण पत्र

आंगनबाड़ी केंद्र से बच्चो को औपचारिक स्कूली शिक्षा की ओर अग्रसर करने की पहल

बैतूल। मध्य प्रदेश में प्रारंभिक शिक्षा को नई पहचान देने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल की जा रही है। राज्य में पहली बार आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा प्राप्त कर रहे 5 से 6 वर्ष के बच्चों को विद्यारंभ प्रमाण पत्र प्रदान कर उन्हें औपचारिक स्कूली शिक्षा की ओर अग्रसर किया जाएगा।

प्रदेश में 24 मार्च को बाल चौपाल के अवसर पर प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक साथ समारोह पूर्वक प्रमाण पत्र वितरण किया गया।

जिससे शाला पूर्व शिक्षा को सामाजिक और संस्थागत मान्यता मिल सके। इसी तारतम्य में बैतूल नगर पालिका उपाध्यक्ष महेश राठौर के आतिथ्य में महिला एवं बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी गौतम अधिकारी के तत्वाधान में सहायक संचालक विवेक उइके एवं सीडीपीओ बैतूल शहर निरंजन सिंह के द्वारा बाल मंदिर सभाकक्ष में विद्यारंभ प्रमाण पत्र एवं ग्रेजुएशन सेरेमनी कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इसके अंतर्गत कार्यक्रम में अभिभावक अपने बच्चों के साथ उपस्थित रहे एवं अभिभावक बच्चों को प्रमाण पत्र मिलते देख काफी प्रसन्न हुए वही बच्चे भी कार्यक्रम में काफी उत्साहित नजर आए। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा कविताएं भी सुनाई गई लाडली बिटिया ज्ञानवी गुरबाने द्वारा सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है एवं इंकलाब जिंदाबाद जैसे देशभक्ति नारों को कविता के रूप में मनोहर प्रस्तुति दी गई।
सरकार की इस पहल से आमजन में कार्यक्रम को सफल बनाने का प्रयास किया गया।

  • PARVEJ KHAN

    District Reporter

    Related Posts

    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    नशे की लत का खौफनाक अंजाम: माँ से पैसे न मिलने पर बना हत्यारा हत्या के बाद रच रहा था अंतिम संस्कार की साजिश, पुलिस ने पकड़ा आरोपी आमला। थाना…

    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    दूरस्थ ग्राम गदाखार पहुंचकर कलेक्टर डॉ सोनवणे ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देने पंचायत को सख्त निर्देश बैतूल। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 157 views
    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 38 views
    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 72 views
    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?