भोपाल। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने दुबई में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सेस्टोबॉल स्पर्धा में भारतीय महिला टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन करने वाली बैतूल जिले के आमला नगर की प्रतिभावान बेटी नीलिमा पाटिल को भोपाल स्थित अपने निवास पर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
नीलिमा पाटिल ने फाइनल मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात को पराजित कर देश का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि ने बैतूल जिले सहित पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है।
इस अवसर पर आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के साथ भारतीय टीम के कोच एवं नीलिमा के परिजन भी उपस्थित रहे।
हेमंत खंडेलवाल ने नीलिमा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश की बेटियाँ हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारत का मान बढ़ा रही हैं। यह सम्मान केवल एक खिलाड़ी का नहीं, बल्कि नारी शक्ति, समर्पण और संघर्ष की भावना का भी सम्मान है।
बैतूल की यह गौरवगाथा निश्चित ही आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
बैतूल जिले के आमला की प्रतिभाशाली बिटिया नीलिमा पाटिल ने दुबई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेस्टोबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ाया है। महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने संयुक्त अरब अमीरात को हराकर मध्य प्रदेश समेत देशभर को गौरवान्वित किया है।






