
बैतूल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को राजस्थान अजमेर से एचपीव्ही वैक्सीन का शुभारंभ किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार हुरमाडे ने बताया कि जिले में 28 फरवरी 2026 को 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को जिला चिकित्सालय सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं सिविल अस्पताल में एचपीव्ही वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए लगाई जाएगा। उन्होंने बताया कि एचपीव्ही वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर रोकने में मदद करता है। सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय ग्रीवा की सतह पर शुरू होने वाला कैंसर है।सर्वाइकल कैंसर मुख्य रूप से एचपीव्ही वायरस के लंबे समय तक संक्रमण के कारण होता है, जो मुख्य रूप से यौन संपर्क के माध्यम से फैलता है।क्रमांक 134/305/02/2026






