मुलताई पुलिस की सख्त कार्रवाई-प्रेमजाल में फंसाकर 50 ग्राम सोना हड़पने एवं धमकी देने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

बैतूल/मुलताई। पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी द्वारा जिले में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एस.के. सिंह के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक नरेंद्र सिंह परिहार के निर्देशन में थाना मुलताई पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।

फरियादिया, निवासी थाना क्षेत्र मुलताई, जिला बैतूल, जो बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है, ने अपने पिता एवं मौसाजी के साथ थाना मुलताई में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार वह पिछले चार वर्षों से प्रज्ञान उर्फ बब्बू बांडिवार निवासी बोडखी, आमला को जानती थी।दिसंबर 2025 में आरोपी ने मोटरसाइकिल गिरवी होने एवं कर्ज चुकाने का बहाना बनाकर पैसों की आवश्यकता बताई तथा युवती से सोने के जेवर मांगे।

1000533265

8-9 दिसंबर 2025 को युवती ने अपने नानाजी के घर की तिजोरी से दो सोने के आभूषण (मिनी हार एवं सुहागपोत) निकालकर आरोपी को दे दिए।बाद में विवाह का हवाला देकर जब युवती ने जेवर वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करता रहा। बार-बार मांगने पर आरोपी द्वारा युवती एवं उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। भयवश युवती ने तत्काल पुलिस में शिकायत नहीं की, परंतु बाद में परिजनों को जानकारी देकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

आरोपी द्वारा लगभग 50 ग्राम सोना वापस नहीं किया गया। अपराध पंजीयन शिकायत पर थाना मुलताई में आरोपी प्रज्ञान बांडिवार के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(2) एवं 351(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस की कार्रवाई मुखबिर सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी प्रज्ञान को हवाई पट्टी बोडखी क्षेत्र से घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि सह-आरोपी प्रतीक के साथ मिलकर एक हार अपने मित्र प्रतीक को सुरक्षित रखने हेतु दिया तथा दूसरा हार शुभम सोनपुरे को बेचने के लिए दिया। शुभम सोनपुरे ने अपनी माता मालती बाई के साथ मिलकर उक्त हार बोडखी स्थित न्यू अक्षय श्री ज्वेलर्स के संचालक मुकेश सोनी को बेच दिया था। पुलिस द्वारा मुकेश सोनी से 01 नग सोने का हार (वजन 15 ग्राम, कीमत लगभग ₹1,50,000) विधिवत जप्त किया गया। मुख्य आरोपी प्रज्ञान सहित सह-आरोपी शुभम, मालती एवं मुकेश सोनी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से चारों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। प्रकरण का एक अन्य आरोपी प्रतीक घटना दिनांक से फरार है, जिसकी सक्रिय तलाश जारी है।

1. प्रज्ञान पिता देवानंद बांडिवार, उम्र 20 वर्ष, निवासी टंडन कैम्प बोडखी, आमला

2. शुभम पिता स्व. विजय सोनपुरे, उम्र 26 वर्ष, निवासी आमला

3. मालती पति स्व. विजय सोनपुरे, उम्र 45 वर्ष, निवासी आमला

4. मुकेश पिता दिनेशचंद्र सोनी, उम्र 50 वर्ष, निवासी आमला

01 नग सोने का हार (15 ग्राम), अनुमानित कीमत ₹1,50,000/-

इस कार्रवाई में एस.डी.ओ.पी. श्री एस.के. सिंह, थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक नरेंद्र सिंह परिहार, उपनिरीक्षक मोनिका पटले, प्रधान आरक्षक सुशील, प्रधान आरक्षक गजराज, प्रधान आरक्षक सोनू ठाकुर, आरक्षक कमलेश भलावी, आरक्षक प्रिंस, आरक्षक अरविंद, आरक्षक चंद्रकांत, आरक्षक सुभाष एवं सैनिक ज्वालासिंह की विशेष भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है किकिसी भी प्रकार के प्रलोभन, झांसे या दबाव में आकर कीमती वस्तुएं अथवा धनराशि न दें। यदि कोई व्यक्ति प्रेम, विवाह या अन्य किसी बहाने से आर्थिक सहायता मांगता है और संदेहास्पद व्यवहार करता है तो तत्काल निकटतम थाना या डायल 112 पर सूचना दें।

उन्होंने समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि महिलाओं एवं युवतियों से संबंधित अपराधों में त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर कार्यवाही की जाए।

  • Admin

    Admin

    Related Posts

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    8 people from Betul die in a road accident in Kota, Rajasthan

    Read more

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    The Mining Department will curb illegal mining and transportation using RF tags.

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा

    • By Admin
    • September 29, 2026
    • 22 views
    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा