आमला पुलिस की बड़ी सफलता — 20.85 लाख रूपए की चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, चोरी के जेवर से लिया गोल्ड लोन और अदा किए सारे कर्ज़

रिश्तेदार निकला नकबजन, रिश्ते की आड़ में दिया चोरी की वारदात को अंजाम

आमला। पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन में बैतूल जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं त्वरित कार्यवाही हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना आमला पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है, जहां एक बड़ी नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर कुल 20,85,200/- रुपये का मशरूका बरामद किया गया है।

घटना का विवरण
दिनांक 09-10 मार्च 2026 की दरम्यानी रात फरियादी ओमकारजी टिकारे निवासी वार्ड क्रमांक 06, कुन्बी मोहल्ला आमला के घर में अज्ञात आरोपी द्वारा पीछे का दरवाजा तोड़कर प्रवेश किया गया। आरोपी ने घर में रखी आलमारी एवं पलंग पेटी को तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात एवं बैग में रखे 30,000 रुपये चोरी कर लिये।

1000633207

अपराध पंजीयन
इस संबंध में थाना आमला में अपराध क्रमांक 75/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस कार्यवाही
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार जैन द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई शिवकुमार सिंह के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही महेन्द्र उर्फ रंजीत देवड़े उम्र 32 वर्ष निवासी कुम्हारखेड़ा रोड बाणगंगा इंदौर को दिनांक 23 मार्च 2026 को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

रिश्ते की आड़ में दिया वारदात को अंजाम

पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपी, फरियादी का रिश्तेदार (मौसा का घर) है। आरोपी ने आर्थिक तंगी और कर्ज के चलते अपने ही रिश्तेदार के घर को निशाना बनाया।

गोल्ड लोन में गिरवी रखे जेवर चुकाया कर्ज

आरोपी ने चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात को केपरी गोल्ड लोन फायनेंस, मरीमाता इंदौर में गिरवी रखकर 8,00,414 रुपये प्राप्त किए।
इसमें से 4,57,000 रुपये अपने फेडरल बैंक खाते से कर्ज चुकाने में उपयोग किए
शेष 2,98,000 रुपये आरोपी के खाते में पाए गए, जिन्हें पुलिस द्वारा फ्रीज किया गया।

बरामदगी
पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से सोने-चांदी के जेवर, नगदी एवं बैंक राशि सहित कुल 20,85,200/- रुपये का मशरूका बरामद किया गया।

मुख्य जप्ती:
सोने के जेवरात: 12,28,800/-

चांदी के जेवरात (440 ग्राम): 1,01,220/-

नगद राशि: 4,57,000/-

बैंक खाते में फ्रीज राशि: 2,98,000/-

गिरफ्तार आरोपी
महेन्द्र उर्फ रंजीत पिता गुलाब सिंह देवड़े (उम्र 32 वर्ष)
निवासी–वृन्दावन कॉलोनी, कुम्हारखेड़ा रोड, बाणगंगा इंदौर। स्थायी पता– ग्राम पौनी, थाना सांईखेड़ा, जिला बैतूल

सराहनीय भूमिका
इस सफलता में थाना आमला पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसमें— निरीक्षक रविकांत डेहरिया (थाना प्रभारी), उपनिरीक्षक बलराम यादव, उपनिरीक्षक अमित पवार, प्रधान आरक्षक नीलेश सोनी, आरक्षक जितेन्द्र पवार, तिलक कोड़ापे, नागेन्द्र सिंह, आरक्षक बलराम सिंह सायबर सेल एवं सैनिक रामराव माथनकर का विशेष योगदान रहा।

पुलिस अधीक्षक की अपील

पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र कुमार जैन ने आमजन से अपील की है कि अपने घरों की सुरक्षा के प्रति सजग रहें, अजनबियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा मूल्यवान वस्तुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

  • Related Posts

    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    नशे की लत का खौफनाक अंजाम: माँ से पैसे न मिलने पर बना हत्यारा हत्या के बाद रच रहा था अंतिम संस्कार की साजिश, पुलिस ने पकड़ा आरोपी आमला। थाना…

    अंबेडकर विचार मंच ने बाबा साहब के स्टैच्यू पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम आयोजित किया

    रेल्वे पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन कार्यालय आमला में बाबा साहब के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया आमला। डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती के उपलक्ष्य में बस स्टेंड आमला पर बाबा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 157 views
    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 38 views
    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 72 views
    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?