बेटी की शादी का कार्ड बांट कर लौट रहे पिता की सड़क दुर्घटना में मौत साथी गंभीर घायल

आमला। बोरी सारणी सड़क पर रविवार दोपहर हुई दुर्घटना में बेटी की शादी का कार्ड बांटकर सारणी से लौट रहे दिनेश कसरादे की मौत हो गई। दिनेश बाइक से बोरी की तरफ आ रहे थे वहीं काली स्कॉर्पियो सारणी की तरफ जा रही थी। स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर से दिनेश और उनके जीजा नंदू नरेले गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्कॉर्पियो चालक ने ही घायलों को लोगों की मदद से सिविल अस्पताल आमला लाया। उसके बाद वह फरार हो गया। आमला पुलिस स्कॉर्पियो चालक की तलाश कर रही है। प्राथमिक उपचार के बाद दिनेश को नागपुर उपचार के लिए भेजा गया रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं नंदू के घुटने में गंभीर चोट के चलते उनको जिला अस्पताल रेफर किया गया।

मृतक ग्राम खड़कवार महतपुर तहसील मुलताई के निवासी थे। 26 अप्रैल को उनकी बेटी शोभा (पूजा) की शादी होनी है। सड़क दुर्घटना में पिता की मौत से कसरादे परिवार की खुशियां मातम में बदल गई।

प्रधान आरक्षक बसंत उइके ने बताया सड़क दुर्घटना मामले में पुलिस ने घायल व्यक्ति की तरफ से मामला दर्ज किया हैं। काली स्कॉर्पियो के चालक की तलाश के लिए प्रयास जारी है।

  • Admin

    Admin

    Related Posts

    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    नशे की लत का खौफनाक अंजाम: माँ से पैसे न मिलने पर बना हत्यारा हत्या के बाद रच रहा था अंतिम संस्कार की साजिश, पुलिस ने पकड़ा आरोपी आमला। थाना…

    अंबेडकर विचार मंच ने बाबा साहब के स्टैच्यू पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम आयोजित किया

    रेल्वे पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन कार्यालय आमला में बाबा साहब के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया आमला। डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती के उपलक्ष्य में बस स्टेंड आमला पर बाबा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 157 views
    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 38 views
    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 72 views
    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?