बीजादेही पुलिस ने 175 नग गांजे के पौधे किए जब्त, कुल वजन 39.800 किलोग्राम
आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध
प्रकरण में एक आरोपी गिरफ्तार दो फरार
बैतूल। बीजादेही पुलिस द्वारा ग्राम ढोढरामउ में गांजे की अवैध खेती का खुलासा कर बड़ी मात्रा में गांजे के हरे पौधे जब्त किए। बीजादेही पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम ढोढरामउ निवासी प्रेमलाल काजले द्वारा अपने खेत में बनी झोपड़ी के आसपास मक्का एवं तुअर की फसल के बीच गांजे के पौधे अवैध रूप से उगाए गए हैं। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम स्वतंत्र साक्षियों के साथ ग्राम ढोढरामउ स्थित हरदु वाला टेकड़ा पहुंची। खेत की तलाशी लेने पर झोपड़ी के आसपास फसल के बीच बड़ी संख्या में गांजे के हरे पौधे पाए गए। मौके पर पौधों की गिनती करने पर कुल 175 नग पौधे मिले, जिनकी ऊंचाई लगभग 3 से 8 फीट थी।

मौके पर इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे से गांजे के पौधों का वजन किया गया। कुल 175 पौधों का वजन 39 किलो 800 ग्राम पाया गया। नियमानुसार दो नमूने, प्रत्येक 400 ग्राम, पृथक किए गए तथा शेष 39 किलोग्राम गांजे के हरे पौधों को विधिवत पैक कर सीलबंद किया गया। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत लगभग 1,56,000 रुपये बताई गई है। पुलिस ने भूमि स्वामी प्रेमलाल काजले पिता श्यामलाल काजले निवासी ग्राम ढोढरामउ के विरुद्ध* थाना बीजादेही में अपराध क्रमांक 68/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है गिरफ्तार आरोपी
प्रकरण में एक आरोपि की गिरफ्तारी हो चुकी है जिन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। दो अन्य आरोपी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबीश दी जा रही है। उक्त कार्रवाई में एसडीओपी शाहपुर सुश्री सेफा हाशमी, थाना प्रभारी बीजादेही निरीक्षक रामकुमार मीणा, उपनिरीक्षक जी.एस. बिल्लौरे प्रधान आरक्षक गजानंद जी के प्रधान आरक्षक अरविंद राजपूत एवं आरक्षक सौरभ राजोरे एवं थाना बीजादेही के पुलिस बल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।







