शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

बारहवीं के कृषि, वाणिज्य, विज्ञान संकाय में शत्-प्रतिशत रहा परिणाम

बैतूल। शासकीय पीएमश्री हायर सेकेण्डरी स्कूल पाढर में इस वर्ष रिजल्ट बेहतर रहा है। हाई स्कूल कक्षा दसवी का परिणाम 96 प्रतिशत और हायर सेकेण्डरी स्कूल 12वीं का परिणाम 94 फीसदी रहा जो प्रदेश और जिले के औसत परीक्षा परिणाम से बहुत अधिक हैं। कक्षा 12वीं में कृषि, वाणिज्य और विज्ञान संकाय का परीक्षा परिणाम शत्-प्रतिशत रहा है।

पीएमश्री स्कूल के प्राचार्य दिनेश मानकर को घोड़ाडोंगरी विकासखंड शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार मिलने के बावजूद उनके द्वारा पाढर स्कूल के शैक्षणिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखी। उनके द्वारा स्थापित मापदण्ड प्रभारी प्राचार्य आरएस भास्कर ने कड़ाई से फालो करवाएं जिसके चलते पाढर हायर सेकेण्डरी स्कूल में संभवत: पहली बार कक्षा दसवीं और बारहवीं का इतना बेहतर रिजल्ट आया है।

दसवीं में राजनंदनी टॉपर

पीएमश्री हायर सेकेण्डरी स्कूल पाढर में कक्षा दसवीं में कुल 74 विद्यार्थियों में से 71 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए जिसमें 52 प्रथम श्रेणी और 19 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए है। कक्षा दसवीं की छात्रा राजनंदनी महोषिया ने 92.22 फीसदी अंक प्राप्त कर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अभिषेक बेले ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय और शीतल ग्वालवंशी ने 89.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। तीनों टॉपर ने सभी विषयों में विशेष योग्यता हासिल की है।

बारहवीं सांइस, कामर्स, एग्रीकल्चर में शत प्रतिशत परिणाम

कक्षा बारहवीं में कुल 90 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी जिसमें 85 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए वहीं 5 विद्यार्थी फेल हो गए है। उत्तीर्ण विद्यार्थियों में 77 प्रथम श्रेणी एवं 8 द्वितीय, श्रेणी में उत्तीर्ण हुए है। विद्यालय के मैथ्स, बॉयोलॉजी, कामर्स और कृषि संकाय में सभी 69 विद्यार्थी उत्तीर्ण हो गए है। सिर्फ कला संकाय में 21 में से 5 विद्यार्थी फेल हुए है।

कामर्स संकाय में कुल 20 विद्यार्थियों में से 19 प्रथम श्रेणी में एवं एक द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कामर्स संकाय में देवकुमार सेन 81.4 प्रतिशत प्रथम, निहारिका यादव 80.2 फीसदी द्वितीय एवं आयुष सलाम 77.2 प्रतिशत तृतीय स्थान पर रहे। विज्ञान संकाय में 15 विद्यार्थियों में से सभी 15विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। जिसमें काजल यादव 88.6 प्रतिशत प्रथम, सुहावनी यादव 84.4 प्रतिशत द्वितीय श्रद्धा यादव 85.2 प्रतिशत तृतीय स्थान पर रही। गणित संकाय में 8 विद्यार्थियों में 7 प्रथम और एक द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।

माधुरी यादव ने 85.2प्रतिशत प्रथम, संजना वरकड़े 72.2 प्रतिशत द्वितीय एवं शिवम हनोते 73 प्रतिशत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कृषि संकाय में 26 विद्यार्थियों ने 23 प्रथम श्रेणी और 3 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। प्रशांत परते ने ८९.२ फीसदी अंक के साथ प्रथम, सुष्मिता सिरसाम 82.6फीसदी द्वितीय और अंजली परते 75 प्रतिशत तीसरे स्थान पर रहे। कला संकाय में कुल 21विद्यार्थियों में 16विद्यार्थी उत्तीर्ण और 5 फेल हुए। 13 विद्यार्थी प्रथम एवं 3 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। राखी पगारे 84.8 प्रतिशत प्रथम, एवं हरेलाल 75 फीसदी द्वितीय स्थान पर रहे।

पीएमश्री हायर सेकेण्डरी स्कूल के उत्कृष्ट परिणाम पर जनभागीदारी समिति एवं ग्राम के नागरिकों ने प्राचार्य डीके मानकर, प्रभारी प्राचार्य आरएस भास्कर, योगेश विश्वकर्मा, तृप्ति पांडे, कोमल राठौर, सुभाष बड़ोदे, नितिन वर्मा, दिनेश सोलंकी, संजय विश्वकर्मा, रामनाथ राकड़े, चंचला सोनारे, कीर्ति वाडि़वा, संजय श्रीवास्तव, प्रीति गव्हाड़े, गणेश गाडग़े, रजनी साहनी, राजेश दाते, वी गुजराती, दिनेश साहू, अरूण वाघमारे, योगिता मालवी, संध्या जैन, लीना वागद्रे, मनीष राठौर, अनिल चौहान, सरिता कुंभारे, ज्योति खाड़े, अर्पित सोलंकी, देवेन्द्र राठौर, शुभम पाल सहित सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।

  • PARVEJ KHAN

    District Reporter

    Related Posts

    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    दूरस्थ ग्राम गदाखार पहुंचकर कलेक्टर डॉ सोनवणे ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देने पंचायत को सख्त निर्देश बैतूल। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने…

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    अनुविभागों में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें, एसडीएम फील्ड पर सक्रिय रहें किसी अधिकारी कर्मचारी की अनुपस्थिति जैसे सामान्य कारणों से भी लोगों के कार्य प्रभावित नहीं हो -कलेक्टर 6 माह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 156 views
    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 38 views
    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 71 views
    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?