बैतूल। मध्य प्रदेश राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) सावन सोनकर ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल के निवास पहुंचकर दिवंगत सुरभि खंडेलवाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उन्होंने विधायक खंडेलवाल तथा उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
क्रमांक 66/375/03/2026






