एमपी ट्रांसको ने बिसनूर सबस्‍टेशन में स्‍थापित किया 50 एमव्‍हीए क्षमता का अतिरिक्‍त पॉवर ट्रांसफार्मर

बैतूल। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिह तोमर ने बताया कि मध्‍यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने बैतूल जिले की बिजली व्‍यवस्‍था की सुदृढ़ता के लिए 132 के.व्‍ही. सबस्‍टेशन बिसनूर (मुलताई) में एक 50 एमव्‍हीए क्षमता का अतिरिक्‍त पॉवर ट्रांसफार्मर स्‍थापित कर ऊर्जीकृत कर दिया है। इससे बैतूल जिले की पारेषण प्रणाली को विश्‍वसनीयता मिलने के साथ मुलताई क्षेत्र के हजारों विद्युत उपभोक्‍ताओं को गुणवत्‍तापूर्ण बिजली उचित वोल्‍टेज पर प्राप्‍त हो सकेंगी साथ ही सबस्‍टेशन में दूसरा ट्रांसफार्मर लगने से सिस्‍टम को फ्लेजीबिल्‍टी मिल सकी है।

ट्रांसफार्मर से इन क्षेत्रों को होगा फायदा

एमपी ट्रांसको के अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश शाँडिल्य ने बताया कि बिसनूर में इस पॉवर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत होने से सबस्‍टेशन से जुड़े स्‍थानीय बिसनूर के अलावा गेहुबारसा, पोंनी, टेमुरनी, डब्‍ल्‍यू.आर.डी. फीडर से जुड़े हजारों कृषि विद्युत उपभोक्ताओं के साथ घरेलू उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा।

बैतूल जिले की ट्रांसफारमेशन कैपेसिटी में बढोत्‍तरी होंगी

शांडिल्य ने जानकारी दी कि बिसनूर में
50 एमव्‍हीए ट्रांसफार्मर लगने से सबस्‍टेशन की क्षमता बढ़कर 100 एमव्‍हीए की हो गई है। एमपी ट्रांसको बैतूल जिले में 220 केव्‍ही के 3 सबस्‍टेशन बैतूल, गुड़गांव, सारणी एवं 132 के.व्‍‍ही. के 6 सबस्‍टेशन बैतूल, आमला, चिचौली, मुलताई, गुड़गांव व बिसनूर के माध्‍यम से विद्युत पारेषण करती है। इस ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकृत होने से बैतूल जिले की ट्रांसफारमेशन कैपेसिटी में बढ़ोत्‍तरी 1598 एमव्‍हीए की हो गई है।

  • PARVEJ KHAN

    District Reporter

    Related Posts

    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    दूरस्थ ग्राम गदाखार पहुंचकर कलेक्टर डॉ सोनवणे ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देने पंचायत को सख्त निर्देश बैतूल। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने…

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    अनुविभागों में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें, एसडीएम फील्ड पर सक्रिय रहें किसी अधिकारी कर्मचारी की अनुपस्थिति जैसे सामान्य कारणों से भी लोगों के कार्य प्रभावित नहीं हो -कलेक्टर 6 माह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 157 views
    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 38 views
    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 72 views
    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?