मुंह जुबानी हर साल का कलेंडर याद रखने वाले दिनेश खुराना ने दुनिया को कहा अलविदा

कैंसर की बीमारी के चलते हुआ निधन, गंज में हुई अंत्येष्टि

बैतूल। सालों के कैलेंडर मुंह जबानी याद रखने वाले बैतूल के दिनेश खुराना ने शनिवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। श्री खुराना अपने आप मे कई खूबी रखते थे। उन्हें किसी भी महीने की तारीख व दिन को पता करने के लिए कलेंडर पलटने की जरूरत नहीं होती थी। वे पलक झपकते ही सबकुछ बता देते थे। यहां तक देश विदेश में होने वाली प्रमुख घटनाएं तक उन्हें तारीख और दिन के साथ याद रहती थी।

दोस्तों की शादी से लेकर उनके बच्चों के जन्मदिन तक याद थे। उनकी इस याददाश्त के सभी कायल थे। राजनीतिक क्षेत्र में भी उनका दखल था। स्वर्गीय विनोद डागा कब पहली बार विधायक बने थे और मुन्नी भैया यानी विजय कुमार खंडेलवाल कब पहली बार सांसद बने इसकी तारीख और दिन भी उन्हें याद था।

कई बार ऐसे मौके भी आए जब उन्होंने अपने दोस्तों को ही उनकी शादी की तारीख और दिन बताकर चौंका दिया था। अपनी इस याददाश्त की बदौलत बैतूल शहर में वे प्रसिद्धि बटोर चुके थे, लेकिन वह अब इस दुनिया में नहीं है।

उन्होंने एक दिन मुझसे अपनी इन खूबियों पर चर्चा करते हुए ये बात बताई थी। उस समय मैने इसका एक समाचार प्रतिष्ठित अखबार में लगाया था।

उनका कहना था व्यवसाय से जुड़े होने के कारण हर बात याद रखनी पड़ती थी, इसलिए आदत में आ गया और कलेंडर को याद रखने की एक ट्रिक है, इसकी बदौलत वे दिन और तारीख बता देते हैं। डॉक्टर भी उनकी इस याददाश्त को लेकर कहते थे कि किसी व्यक्ति में याद रखने की प्रवत्ति तेज होती है। इसके कारण उन्हें सबकुछ याद रहता है। बहरहाल उनकी दुनिया से विदाई के बावजूद उन्हें इस बहाने हमेशा याद किया जाता रहेगा।

उल्लेखनीय है कि वे बैतूल के व्यवसायी स्वर्गीय देशराज खुराना के बड़े बेटे थे। करीब दो माह पहले आंतों के कैंसर का पता चला। पाढर के कैंसर अस्पताल में वे भर्ती थे। डाक्टर के द्वारा दवाई का कोई असर न होने की सलाह पर उन्हें आज दोपहर बाद घर बैतूल लेकर आ गए थे, जहां उनका निधन हो गया। कोठीबाजार राम मंदिर किराना दुकान के व्यवसायी दिनेश खुराना अपने पीछे पत्नी सुनीता, बेटा रोहित और बेटी साक्षी को छोड़ गए। उनके छोटे भाई जीतेन्द्र, भूपेन्द्र ( बबलू ) शैलेन्द्र ( बिट्टू) और दीपक खुराना हैं।

रविवार को गोकुलधाम स्थित निवास से अंतिम यात्रा निकालकर उनका गंज मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया गया। पंजाबी समाज के अलावा जिलेभर के गणमान्य नागरिकों, व्यवसायियों ने उन्हें श्रृध्दांजलि अर्पित की।

  • PARVEJ KHAN

    District Reporter

    Related Posts

    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    नशे की लत का खौफनाक अंजाम: माँ से पैसे न मिलने पर बना हत्यारा हत्या के बाद रच रहा था अंतिम संस्कार की साजिश, पुलिस ने पकड़ा आरोपी आमला। थाना…

    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    दूरस्थ ग्राम गदाखार पहुंचकर कलेक्टर डॉ सोनवणे ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देने पंचायत को सख्त निर्देश बैतूल। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 156 views
    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 38 views
    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 72 views
    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?