राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

दूरस्थ ग्राम गदाखार पहुंचकर कलेक्टर डॉ सोनवणे ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देने पंचायत को सख्त निर्देश

बैतूल। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने बुधवार को भीमपुर के दूरस्थ ग्राम गदाखार का भ्रमण कर ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया।
उन्होंने ग्रामीणों से नल-जल योजना, आंगनवाड़ी केंद्र संचालन, पोषण आहार वितरण, स्वास्थ्य जांच एवं स्कूल व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अक्षत जैन एवं एसडीएम अजीत मरावी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने पंचायत के प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि जिन क्षेत्रों में जल स्तर नीचे जा रहा है, वहां वाटर रिचार्ज के कार्य प्राथमिकता से किए जाएं। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से पोषण ट्रैकर एप की मौके पर जांच कराई, जिसमें नवधात्री माताओं का पंजीयन अपूर्ण पाए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी धात्री माताओं का समय पर पोर्टल पर पंजीयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें नियमित रूप से पोषण आहार मिल सके। साथ ही सीडीपीओ एवं सुपरवाइजर को ऐप की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने ग्राम में संचालित “एक बगिया मां के नाम” कार्य का स्थल निरीक्षण कर जलकुंड, पौधरोपण एवं नाडेप की गुणवत्ता का जायजा लिया।

तहसील कार्यालय में लापरवाही पर रीडर को नोटिस

भीमपुर स्थित नवीन तहसील कार्यालय के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने नामांतरण, बंटवारा एवं अभिलेख दुरुस्ती जैसे राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की। प्रकरणों के निराकरण में देरी पर असंतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने तहसीलदार रीडर को नोटिस देने के निर्देश दिए। साथ ही सभी प्रकरणों का समयसीमा में प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

खरीदी केंद्र पर गेहूं की गुणवत्ता जांची

कलेक्टर डॉ सोनवणे ने बालाजी वेयरहाउस भीमपुर स्थित खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर गेहूं की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्धारित मानकों के अनुरूप ही उपार्जन एवं भंडारण किया जाए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को सभी खरीदी केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

आदर्श ग्राम पिपरिया में नल-जल व्यवस्था की समीक्षा

कलेक्टर ने आदर्श ग्राम पिपरिया का भी भ्रमण कर ग्रामीणों से नल-जल योजना की जानकारी ली। उन्होंने पंचायत सचिव को निर्देशित किया कि पानी संबंधी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाए और पर्याप्त संसाधनों के बावजूद योजना बंद रहने जैसी स्थित निर्मित न हो।

जनगणना प्रशिक्षण का किया निरीक्षण

सांदीपनी स्कूल भीमपुर में आयोजित जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर डॉ सोनवणे ने प्रगणकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जनगणना देश के समग्र विकास की आधारशिला है, इसलिए सभी बारीकियों को समझते हुए कार्य पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ किया जाए।

  • Admin

    Admin

    Related Posts

    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    नशे की लत का खौफनाक अंजाम: माँ से पैसे न मिलने पर बना हत्यारा हत्या के बाद रच रहा था अंतिम संस्कार की साजिश, पुलिस ने पकड़ा आरोपी आमला। थाना…

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    अनुविभागों में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें, एसडीएम फील्ड पर सक्रिय रहें किसी अधिकारी कर्मचारी की अनुपस्थिति जैसे सामान्य कारणों से भी लोगों के कार्य प्रभावित नहीं हो -कलेक्टर 6 माह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 156 views
    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 38 views
    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 71 views
    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?