पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सेवा के रूप मे विजय पारधी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जल वितरण किया

आमला रेलवे जंक्शन पर यात्रियों को बांटा गया ठंडा पानी, भीषण गर्मी में रेल यात्रियों को मिली राहत

आमला। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आमला रेलवे जंक्शन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव का परिचय देते हुए रेल यात्रियों को जल वितरण किया। भीषण गर्मी के बीच यात्रियों को ठंडा पानी उपलब्ध कराकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी को सेवा भाव के रूप में सच्ची श्रृद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आमला रेलवे जंक्शन पर आयोजित इस सेवा कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस प्रवक्ता विजय पारधी ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने हमेशा देश में सेवा, विकास और मानवता की राजनीति को प्राथमिकता दी। उन्हीं के आदर्शों से प्रेरित होकर कांग्रेस कार्यकर्ता जनसेवा के कार्यों में लगातार सक्रिय रहते हैं। गर्मी के मौसम में यात्रियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जल वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पानी पिलाने का सिलसिला लंबे समय तक चलता रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रियों का स्वागत करते हुए उन्हें ठंडा पानी उपलब्ध कराया। इस अवसर पर किसन साजने, शेख मुनीर, नितिन सातनकर, रमेश प्रजापति, हरिशंकर साहू, असलम खान, सुरेन्द्र बेडरे, कपिल चोरियां, महेंद्र राजपूत, रितेश और विजय राठौर सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मौजूद जिला कांग्रेस प्रवक्ता विजय पारधी ने राजीव गांधी के योगदान को याद करते हुए उन्हें आधुनिक भारत का दूरदर्शी नेता बताया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश को नई तकनीक, आधुनिक सोच और युवा नेतृत्व की दिशा दी, जिसे आज भी देश याद करता है।

  • Admin

    Admin

    Related Posts

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    8 people from Betul die in a road accident in Kota, Rajasthan

    Read more

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    The Mining Department will curb illegal mining and transportation using RF tags.

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा

    • By Admin
    • September 29, 2026
    • 22 views
    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा