कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी की अपील: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए बालिकाएं लगवाएं एचपीवी वैक्सीन

बैतूल। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने जिले की बालिकाओं से सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन लगवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जो एचपीवी वायरस के संक्रमण के कारण होती है। इस बीमारी से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन अत्यंत प्रभावी है।

कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि 14 से 15 वर्ष की आयु की बालिकाओं को यह वैक्सीन लगाई जा रही है, जिससे भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि किशोरावस्था में यह टीका लगवाना अधिक प्रभावी होता है और इससे बालिकाओं को गंभीर बीमारी से सुरक्षा मिलती है।

उन्होंने जानकारी दी कि भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 28 फरवरी से एचपीवी टीकाकरण अभियान प्रारंभ किया गया है। इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा भी जिले में बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाने का कार्य किया जा रहा है, ताकि उन्हें सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके। कलेक्टर सूर्यवंशी ने सभी बालिकाओं से आग्रह किया है कि वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर एचपीवी वैक्सीन अवश्य लगवाएं और इस गंभीर बीमारी से सुरक्षा सुनिश्चित करें।

  • Admin

    Admin

    Related Posts

    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    दूरस्थ ग्राम गदाखार पहुंचकर कलेक्टर डॉ सोनवणे ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देने पंचायत को सख्त निर्देश बैतूल। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने…

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    अनुविभागों में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें, एसडीएम फील्ड पर सक्रिय रहें किसी अधिकारी कर्मचारी की अनुपस्थिति जैसे सामान्य कारणों से भी लोगों के कार्य प्रभावित नहीं हो -कलेक्टर 6 माह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 156 views
    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 38 views
    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 72 views
    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?