राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत कन्या क्रीड़ा परिसर हमलापुर में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित

बैतूल। जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बैतूल अक्षत जैन एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे के निर्देशन में नवाचार अंतर्गत पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से जिला पंचायत के माध्यम से खेल एवं युवा कल्याण विभाग बैतूल के द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय कबड्डी खेल प्रतियोगिता का आयोजन कन्या क्रीड़ा परिसर हमलापुर में किया गया।

img 20260308 wa0018

प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में आदित्य बबला शुक्ला, अतित पंवार, जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष नितेश राजपूत एवं पर्वत राव धोटे, क्रीड़ा अधिकारी शिक्षा विभाग धर्मेन्द्र पवार, क्रीड़ा अधिकारी जनजातिय कार्य विभाग विनय यादव उपस्थित थे। प्रतियोगिता में जिले के विकासखंडो से प्रतिभागियों ने सहभागिता की।

img 20260308 wa0017

अतिथियों ने उद्बोधन में खिलाड़ियों को नवीन ऊर्जा का संचार करने के लिए हौसला बढ़ाया एवं खेल को खेल की भावना से खेले जाने के लिए एवं अपना व जिले का नाम रोशन करने आदि पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने खेलो में सक्रिय भागीदारी व सहभागिता करने के लिए प्रेरणा दी। कार्यक्रम में मंच संचालन श्री राम नारायण शुक्ला एवं आभार जिला समन्वयक श्री उमेंद्र रहड़वे ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत से राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के जिला परियोजना प्रबंधक संदीप परिहार, जिला समन्वयक उमेंद्र रहड़वे, टीम कोच रवि विनय, गोविन्द विश्वकर्मा तथा खेल और युवा कल्याण विभाग से जिला प्रशिक्षक व युवा समन्वयक एवं समस्त स्टाफ के संयुक्त प्रयासों से यह प्रतियोगिता सफलता के साथ संपन्न कराई गईI
जिला खेल और युवा कल्याण विभाग अधिकारी श्रीमती पूजा कुरील ने बताया कि प्रतियोगिता में शाहपुर एवं बैतूल टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें शाहपुर टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 21 हजार की पुरस्कार राशि एवं शील्ड पर अपना आधिपत्य किया, वहीं बैतूल टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त कर 11 हजार की राशि व शील्ड पुरस्कार स्वरूप प्राप्त किया, तीसरे स्थान पर चिचोली टीम को 5100 की राशि, शील्ड प्रदान की। इसके अलावा सांत्वना पुरस्कार के रूप में 1100-1100 की राशि एवं मैडल क्रमशः घोड़ाडोंगरी, भीमपुर व प्रभात पट्टन ने प्राप्त किया।

img 20260308 wa0020
img 20260308 wa0020
img 20260308 wa0015
  • PARVEJ KHAN

    District Reporter

    Related Posts

    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    दूरस्थ ग्राम गदाखार पहुंचकर कलेक्टर डॉ सोनवणे ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देने पंचायत को सख्त निर्देश बैतूल। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने…

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    अनुविभागों में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें, एसडीएम फील्ड पर सक्रिय रहें किसी अधिकारी कर्मचारी की अनुपस्थिति जैसे सामान्य कारणों से भी लोगों के कार्य प्रभावित नहीं हो -कलेक्टर 6 माह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 156 views
    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 38 views
    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 71 views
    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?