भैंसदेही पुलिस की बड़ी सफलता थाना प्रभारी राजेश सातनकर के कुशल नेतृत्व में अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल गैंग को पकड़ा

अंतर्राज्यीय कड़ी उजागर, एक आरोपी गिरफ्तार

भैंसदेही पुलिस की बड़ी सफलता – 10 चोरी की मोटरसाइकिल कीमत 5 लाख 30 हजार की जब्त

भैंसदेही‌। पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन में जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं त्वरित कार्यवाही के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी भैंसदेही भूपेंद्र सिंह मौर्य के मार्गदर्शन में थाना भैंसदेही पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुए मोटर सायकल चोरी के मामले का खुलासा किया है।

पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे एवं निशानदेही से कुल 10 मोटर सायकल (कीमत लगभग 05 लाख 30 हजार रुपये) बरामद की हैं।

घटना का विवरण
दिनांक 24-25 मार्च 2026 की दरम्यानी रात मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति चोरी की मोटर सायकल से भीकुंड रोड पर घूम रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति को मोटर सायकल सहित पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अजल उर्फ शेख अरसद पिता शेख इकबाल, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम बैरागढ़ थाना धारणी (महाराष्ट्र) हाल भैंसदेही बताया। आरोपी के कब्जे से बरामद मोटर सायकल चोरी की पाई गई, जिसे उसने महाराष्ट्र के बैरागढ़ क्षेत्र से गोलू उर्फ अनिल नामक व्यक्ति से लेना बताया।

सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अन्य चोरी की मोटर सायकल गुपतवाड़ा के जंगल में छिपाकर रखना स्वीकार किया। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर कुल 09 अन्य मोटर सायकल बरामद की गईं।

अपराध पंजीयन
थाना भैंसदेही में इस संबंध में इस्तगासा क्रमांक 001/2026 धारा 35(1)(ई) बीएनएसएस एवं 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

आरोपीगण

  1. अजल उर्फ शेख अरसद पिता शेख इकबाल, उम्र 22 वर्ष, निवासी बैरागढ़ थाना धारणी (महाराष्ट्र)
  2. गोलू उर्फ अनिल (फरार)

बरामदगी / जप्ती
कुल 10 मोटर सायकल
कुल कीमत लगभग ₹05,30,000/-*

उक्त कार्य में सराहनीय भूमिका
इस सफल कार्रवाई में थाना भैंसदेही पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनमें—
निरीक्षक राजेश सातनकर (थाना प्रभारी)
उपनिरीक्षक आशीष कुमरे, उपनिरीक्षक प्रीति पाटिल, प्रधान आरक्षक पंजाब परते, परसराम लोखंडे, आरक्षक मनोज इवणे, तनवीर, नरेन्द्र ढोके, नारायण, सुनील, एनआरएस अलकेश बाथरी, गौरख, राहुल का विशेष योगदान रहा।

पुलिस अधीक्षक का संदेश / प्रशंसा

पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र कुमार जैन ने इस उत्कृष्ट कार्यवाही के लिए थाना भैंसदेही पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि—

“पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं सुनियोजित कार्रवाई कर चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा किया गया है, जो सराहनीय है। इससे आमजन में सुरक्षा की भावना और मजबूत होगी।”

जनसामान्य से अपील

पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेंद्र जैन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि—
अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें एवं लॉक का उपयोग अवश्य करें।
संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या डायल-112 पर दें।
चोरी की घटनाओं की सूचना तुरंत पुलिस को देकर जांच में सहयोग करें।

“आपकी सतर्कता ही अपराध पर नियंत्रण का सबसे बड़ा माध्यम है।” बैतूल पुलिस

  • Admin

    Admin

    Related Posts

    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    नशे की लत का खौफनाक अंजाम: माँ से पैसे न मिलने पर बना हत्यारा हत्या के बाद रच रहा था अंतिम संस्कार की साजिश, पुलिस ने पकड़ा आरोपी आमला। थाना…

    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    दूरस्थ ग्राम गदाखार पहुंचकर कलेक्टर डॉ सोनवणे ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देने पंचायत को सख्त निर्देश बैतूल। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 157 views
    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 38 views
    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 72 views
    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?