बैतूल/भैंसदेही। पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन द्वारा थाना भैंसदेही पकड़ी गई अवैध शराब के प्रकरण में प्रभावी कार्यवाही हेतु थाना भैंसदेही को विशेष निर्देश जारी किए गए थे। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी बैतूल भूपेन्द्र सिंह मौर्य के मार्गदर्शन में थाना भैंसदेही प्रभारी निरीक्षक राजेश सातनकर के नेतृत्व में टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।
दिनांक 22/23 फरवरी 2026 की रात्रि में पुलिस ने सूचना के आधार पर धामनगांव तरफ से एक स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक MP 04 CK 5106 में भारी मात्रा में अवैध शराब भैंसदेही तरफ जा रही है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी द्वारा रात्रि गश्त स्टाफ को निर्देशित किया गया। सस्कॉर्पियो वाहन की तलाशी पर 262.64 लीटर अंग्रेजी अवैध शराब 30 पेटी कीमत 3 लाख 44 हजार 112 रुपए मिला मय स्कॉर्पियो वाहन एवं अवैध मदिरा के जप्त किया।
आरोपीगणों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर एक आरोपी पूर्व में ही उसे विधिवत गिरफ्तार किया जा कर माननीय न्यायालय के आदेश से जिला जेल भेजा गया था।
प्रकरण में अन्य फरार आरोपियों की सघन तलाश में दिनांक 25.02.2026 को मुख्य आरोपी उमेश खंडाइत को शाम को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के आदेश से जिला जेल बैतूल निरुद्ध किया गया है, गिरफ्तार मुख्य आरोपी उमेश खंडाइत का पूर्व से भी अवैध शराब परिवहन विक्रय का आपराधिक रिकॉर्ड है, अन्य आरोपीगणों की तलाश पतारसी जारी है प्रकरण की विवेचना जारी है।
गिरफ्तार मुख्य आरोपी
उमेश खंडाइत पिता चैतराम उम्र 35 साल निवासी= ग्राम चिचोलीढाना
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
निरीक्षक राजेश सातनकर (थाना प्रभारी)
उपनिरीक्षक आशीष कमरे, आरक्षक 490 नारायण जाट, आरक्षक 262 तनवीर खान, आरक्षक 494 सुनील, आरक्षक 683 नरेंद्र, आर. 600 सोनू महिला आरक्षक 319 जिया आदि।
पुलिस अधीक्षक का संदेश
पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। अवैध शराब निर्माण, भंडारण एवं परिवहन जैसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
जिला पुलिस द्वारा आगामी पर्वों के दौरान विशेष सतर्कता बरती जा रही है एवं अवैध गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है।






