आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बाल विवाह रोकने में सफलता पाई जिसके लिये पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया

परिजनों ने आश्वासन दिया कि युवती के 18 वर्ष पूर्ण होने के बाद ही विवाह किया जाएगा

मुलताई। बाल विवाह रोकने की दिशा में सराहनीय कार्य करने वाली मुलताई की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समिता बचले को पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित किया गया।

बैतूल में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने उन्हें शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

जानकारी अनुसार मुलताई के गांधी वार्ड में पदस्थ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समिता बचले को सूचना मिली थी कि एक 15 वर्षीय युवती का विवाह तय कर दिया गया है और परिजनों ने विवाह की तारीख भी निकाल ली है।

सूचना मिलते ही समिता बचले ने पहल करते हुए वर-वधु पक्ष के परिजनों से संपर्क किया और उन्हें बाल विवाह से होने वाले कानूनी प्रावधानों तथा सामाजिक दुष्परिणामों के बारे में समझाइश दी।

समिता बचले की समझाइश के बाद दोनों पक्षों के परिजन विवाह रोकने के लिए राजी हो गए। परिजनों ने आश्वासन दिया कि युवती के 18 वर्ष पूर्ण होने के बाद ही विवाह किया जाएगा।

बाल विवाह को रुकवाने में सक्रिय भूमिका निभाने और जागरूकता का परिचय देने पर बैतूल पुलिस अधीक्षक ने समिता बचले को सम्मानित करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। वहीं स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

वही महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी नें भी समिता बचले के प्रयास की सरहाना कर उनके कार्य पर खुशी और प्रशंसा जाहिर की है।

  • Related Posts

    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    दूरस्थ ग्राम गदाखार पहुंचकर कलेक्टर डॉ सोनवणे ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देने पंचायत को सख्त निर्देश बैतूल। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने…

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    अनुविभागों में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें, एसडीएम फील्ड पर सक्रिय रहें किसी अधिकारी कर्मचारी की अनुपस्थिति जैसे सामान्य कारणों से भी लोगों के कार्य प्रभावित नहीं हो -कलेक्टर 6 माह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 156 views
    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 38 views
    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 72 views
    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?