टैक्स बकायादारों के नामों का होर्डिंग्स सार्वजनिक करने पर आमजनता में नाराजगी

कांग्रेसियों ने नपा सीएमओ पर लगाए आरोप

Congressmen leveled allegations against Napa CMO

आमला। शहर के जनपद चौक पर नपा द्वारा लगाए गए टैक्स बकायादारों के होर्डिंग को लेकर शहर में राजनीति गरमाई हुई है। शहरवासियों के साथ ही राजनेताओ ने भी होर्डिंग का विरोध कर रहे है।गुरुवार की दोपहर कांग्रेस नेताओं ने रतेड़ा रोड से नगर पालिका कार्यालय तक रैली निकालकर नपा सीएमओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और नपा सीएमओ को विधायक के दबाव में जनता को प्रताड़ित कर जनता की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का आरोप भी लगाया।

1000591030

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सीएमओ के नाम प्रभारी सीएमओ को ज्ञापन सौंपा कांग्रेस ने सौंपे ज्ञापन में कहा कि शहर के मुख्य चौराहे जनपद चौक पर नपा द्वारा संपत्ति कर बकायादारों के नाम का फ्लेक्स लगाया गया है जिससे आम जनता की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। प्रदेश की भाजपा शासन में आम जनता के सम्मान को ठेस पहुंचाई जा रही है। जनपद चौक पर लगे फ्लेक्स को तत्काल हटाया जाए अन्यथा कांग्रेस कमेटी उग्र आंदोलन करने पर बाध्य होगी प्रदर्शन के दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि मनोज मालवे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजेंद्र भावसार, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मनोज देशमुख, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गणेश ढोमने, शेख आबिद, विक्की सराठे, जितेंद्र शर्मा, युवक कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कोकाटे, यशवंत हुड़े, मनीष नागले सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • Related Posts

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    8 people from Betul die in a road accident in Kota, Rajasthan

    Read more

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    The Mining Department will curb illegal mining and transportation using RF tags.

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा

    • By Admin
    • September 29, 2026
    • 22 views
    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा