इलाज के बहाने आदिवासी युवती से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार

बैतूल/मुलताई। बैतूल जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं दोषियों के विरुद्ध त्वरित वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना मुलताई पुलिस द्वारा एक गंभीर प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 02.04.2026 को एक आदिवासी युवती द्वारा थाना मुलताई में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उपचार हेतु प्रभात पट्टन स्थित एक निजी क्लिनिक में जाने पर आरोपी डॉक्टर द्वारा जांच के बहाने क्लीनिक का दरवाजा बंद कर अनुचित व्यवहार एवं छेड़छाड़ की गई। रिपोर्ट पर थाना मुलताई में अपराध क्रमांक 218/26 अंतर्गत धारा 74, 75(2), 76, 63, 64 बीएनएस एवं एससी/एसटी एक्ट की प्रासंगिक धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस कार्यवाही:
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गई। पुलिस द्वारा घेराबंदी कर आरोपी डॉ. अश्विन मालवीय (उम्र 46 वर्ष, निवासी प्रभात पट्टन) को उसके क्लिनिक से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्रसिंह परिहार सहित थाना मुलताई पुलिस टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अपील:
पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा आमजन से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। महिला संबंधी अपराधों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी एवं पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

  • Related Posts

    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    नशे की लत का खौफनाक अंजाम: माँ से पैसे न मिलने पर बना हत्यारा हत्या के बाद रच रहा था अंतिम संस्कार की साजिश, पुलिस ने पकड़ा आरोपी आमला। थाना…

    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    दूरस्थ ग्राम गदाखार पहुंचकर कलेक्टर डॉ सोनवणे ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देने पंचायत को सख्त निर्देश बैतूल। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 161 views
    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 40 views
    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 73 views
    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?