किसानों के भरोसे पर डाका: ट्रैक्टर लेकर महाराष्ट्र में बेचने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह बेनकाब भैंसदेही पुलिस की बड़ी सफलता –2 आरोपी गिरफ्तार , 23 लाख के 4 ट्रैक्टर बरामद

भैंसदही/बैतूल। जिला बैतूल में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन में में लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी भैंसदेही भूपेन्द्र सिंह मौर्य के मार्गदर्शन में थाना भैंसदेही पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है, जिसमें किसानों के ट्रैक्टर धोखाधड़ी कर महाराष्ट्र में बेचने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया गया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 07.02.2026 को फरियादियों द्वारा थाना भैंसदेही में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी राजेश विजयकर निवासी कौडीढाना द्वारा ट्रैक्टर को कुछ समय के लिए महाराष्ट्र में चलाने के नाम पर बहला-फुसलाकर लिया गया तथा बाद में धोखाधड़ी कर उसे महाराष्ट्र में बेच दिया गया।

अपराध पंजीयन:
प्राप्त शिकायत पर थाना भैंसदेही में अपराध क्रमांक 37/2026 धारा 318(2), 314 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपियों की गिरफ्तारी
पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए निम्न आरोपियों को गिरफ्तार किया गया—

  1. राजेश विजयकर पिता प्रहलाद विजयकर, उम्र 43 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 05 कौडीढाना, भैंसदेही.
  2. योगेश पाटिल उर्फ उमेश खरण पिता गंगाधर राव खरड, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम बडुरा, थाना खल्लार, जिला अमरावती (महाराष्ट्र)

आरोपियों को माननीय न्यायालय भैंसदेही में प्रस्तुत कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। प्रकरण में अन्य 03 आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश संभावित स्थानों पर की जा रही है।

जप्त मशरूका
पुलिस द्वारा अब तक कुल 04 ट्रैक्टर बरामद किए गए हैं—

02 नीले रंग के सोनालिका कंपनी के ट्रैक्टर

02 लाल रंग के मैसी (Massey) कंपनी के ट्रैक्टर

बरामद ट्रैक्टरों की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹26 लाख है।

सराहनीय योगदान
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी भैंसदेही निरीक्षक राजेश सातनकर, उपनिरीक्षक आशीष कुमरे, सहायक उपनिरीक्षक बलीराम बम्नेले, आरक्षक मनोज इवने, तनवीर खान, नरेन्द्र ढोके, साइबर सेल से आरक्षक दीपेन्द्र सिंह, राजेन्द्र धाडसे एवं नगर रक्षा समिति सदस्य अलकेश उर्फ मोनू बाथरी, राहुल धोटे, महेश वाईकर की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक की अपील
पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र कुमार जैन ने जिले के समस्त किसानों एवं नागरिकों से अपील की है कि वे अपने कृषि यंत्र, वाहन या अन्य संपत्ति किसी भी व्यक्ति को देने से पूर्व उसकी पूर्ण जानकारी एवं सत्यापन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या डायल-112 पर दें, जिससे समय रहते अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।

  • Admin

    Admin

    Related Posts

    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    नशे की लत का खौफनाक अंजाम: माँ से पैसे न मिलने पर बना हत्यारा हत्या के बाद रच रहा था अंतिम संस्कार की साजिश, पुलिस ने पकड़ा आरोपी आमला। थाना…

    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    दूरस्थ ग्राम गदाखार पहुंचकर कलेक्टर डॉ सोनवणे ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देने पंचायत को सख्त निर्देश बैतूल। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 156 views
    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 38 views
    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 71 views
    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?