अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना के तहत आवेदन आमंत्रित

बैतूल। मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के पात्र अभ्यर्थियों को विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का सुनहरा अवसर मिलेगा।योजना के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को शोध उपाधि उपरांत अध्ययन, पीएचडी एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इस वर्ष कुल 50 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार आवेदन निर्धारित प्रारूप में ही स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी जनजातीय कार्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट tribal.mp.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र का प्रारूप एवं विस्तृत दिशा-निर्देश प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थियों का चयन वर्तमान में प्रचलित नियमों के अनुसार किया जाएगा। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयुक्त जनजातीय कार्य कार्यालय, आदि भवन, अरेरा हिल्स, भोपाल या संभागीय एवं जिला स्तर के जनजातीय कार्य कार्यालयों में संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    नशे की लत का खौफनाक अंजाम: माँ से पैसे न मिलने पर बना हत्यारा हत्या के बाद रच रहा था अंतिम संस्कार की साजिश, पुलिस ने पकड़ा आरोपी आमला। थाना…

    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    दूरस्थ ग्राम गदाखार पहुंचकर कलेक्टर डॉ सोनवणे ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देने पंचायत को सख्त निर्देश बैतूल। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 156 views
    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 37 views
    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 71 views
    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?