आमला। देश की एकता और अखंडता के प्रतीक, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य मे आमला पुलिस द्वारा ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम के अंतर्गत एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चे, शिक्षक व पुलिस कर्मी सहित पत्रकारगण इस रैली में शामिल हुए। रैली के माध्यम से आमजन को स्वास्थ्य और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।

थाना प्रभारी ने स्वयं संभाली कमान
रैली की खास बात यह रही कि आमला थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया ने न केवल रैली को हरी झंडी दिखाई, बल्कि स्वयं भी साइकिल चलाकर पुलिस जवानों और बच्चौ सहित युवाओं का उत्साहवर्धन किया।

पुलिसकर्मियों के साथ कदम से कदम मिलाकर साइकिल चलाते हुए उन्होंने संदेश दिया कि शारीरिक फिटनेस और देश सेवा एक-दूसरे के पूरक हैं।
नगर के प्रमुख मार्गो से गुजरी रैली
यह साइकिल रैली थाना परिसर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य चौक जनपद चौराहा, मेंन मार्केट, पुराना थाना, रतेडा़ रोड, गोविंद कालोनी से वापस पुलिस थाना पहुंची। रैली के दौरान पुलिस के जवान देशभक्ति के नारे लगाते और एकता का संदेश देते नजर आए।

एकता की शपथ के साथ समापन
रैली के समापन पर थाना प्रभारी ने उपस्थित सभी स्कूली बच्चौ, शिक्षको, जवानों और नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा:
”सरदार वल्लभ भाई पटेल ने खंड-खंड में विभाजित भारत को एक सूत्र में पिरोने का जो साहसिक कार्य किया था, उसे अक्षुण्ण बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है। यह रैली उसी अटूट एकता का प्रतीक है।”

अंत में सभी को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मियो सहित स्कूली बच्चौ, शिक्षको, युवाओं व पत्रकारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।






