भैंसदेही पुलिस ने की जुआरियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

भैंसदेही। पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना भैंसदेही पुलिस द्वारा 27 मार्च 2026 तक जुआ खेलने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करते हुए 05 प्रकरण जुआ एक्ट के तहत पंजीबद्ध किए गए हैं।

इन प्रकरणों में कुल 29 आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए कुल 27,825 रुपए नगद एवं जुआ सामग्री जप्त की गई है।

घटना का विवरण
दिनांक27मार्च को शाम 5बजे जुआ खेलने की सूचना पर मुखबिर द्वारा बताए स्थान ग्राम खोमई के पास महाराष्ट्र बॉर्डर अड़ना नदी के किनारे आम के पेड़ के नीचे खुले स्थान पर कुछ लोग जुआ खेल रहे थे जो पुलिस को देख कर भागे उक्त लोगों में से चार लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा जिनका नाम पता पूछने पर अपना नाम

  1. मोहन पिता विष्णु खरे उम्र 22 साल,
  2. मनोहर पिता मधुकरराव सावरकर उम्र 45 साल दोनों निवासी शिवाजी चौक कराजगांव महाराष्ट्र,
  3. रामकृष्ण पिता नन्हू राजने उम्र 34 साल,
  4. रोशन पिता सुंदरलाल खाड़े उम्र 34 साल दोनों निवासी ग्राम खोमई का होना बताया गया

जब्त सामग्री
कब्जे एवं फड़ से जुआ सामग्री कुल नगदी 5250 रुपए जप्त किया गया।

पुलिस थाना भैंसदेही में अपराध क्रमांक 80/2026 धारा 13 जुआ एक्ट का कायम किया गया

1000650158

पूर्व में कायम किए गए जुआं संबंधी अपराध का प्रकरणवार विवरण:

  1. अपराध क्रमांक 004/2026,दिनांक 03.01.2026, 04 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई,
    जप्त नगदी ₹4,700
  2. अपराध क्रमांक 13/2026,
    दिनांक 12.01.2026, 07 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई, जप्त नगदी ₹1,150
  3. अपराध क्रमांक 14/2026,
    दिनांक 12.01.2026, 04 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई, जप्त नगदी ₹1,975
  4. अपराध क्रमांक 56/2026, दिनांक 28.02.2026, 04 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई, जप्त नगदी ₹10,700
  5. अपराध क्रमांक 465/2025, दिनांक 25.12.2025, 06 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई,
    जप्त नगदी ₹4,600

आरोपीगण के नाम:

  1. गेंदू पिता मुन्ना झारखंडे, निवासी पोखरनी
  2. दीपक पिता गणेश राठौर, निवासी भैंसदेही (03 प्रकरण में आरोपी)
  3. कपिल पिता ज्ञानराव छत्रपाल, निवासी जाम मोहल्ला भैंसदेही (02 प्रकरण में आरोपी)
  4. उमेश पिता रामनाथ विश्वकर्मा, निवासी डोंडी
  5. जयदेव पिता पांडुरंग महले, निवासी भैंसदेही
  6. सुनील पिता ब्रह्मदास, निवासी भैंसदेही
  7. छोटू पिता रविकांत मालवीय, निवासी भैंसदेही
  8. लक्ष्मण पिता विठोबा राने, निवासी भैंसदेही
  9. लतीस पिता दिवाकर शाह, निवासी भैंसदेही
  10. शेख राजिक पिता शेख रहमान, निवासी भैंसदेही
  11. नरेंद्र पिता गोपीकिशन सोनी, निवासी भैंसदेही
  12. लक्ष्मण पिता विष्णु पांसे, निवासी टांकी
  13. भीलू पिता पूनाजी सेलुलर, निवासी मातका
  14. रामप्रसाद पिता श्यामराव पांसे, निवासी मातका
  15. अनिल पिता कल्या बारस्कर, निवासी मातका
  16. सहदेव पिता नाजु कंगाले, निवासी भीकुंड
  17. आकाश पिता राजू झरबडे, निवासी भैंसदेही (02 प्रकरण में आरोपी)
  18. जितेंद्र पिता रमेश पंडोले, निवासी सरई
  19. आदर्श पिता भोजराज, निवासी भैंसदेही
  20. कमल राठौर पिता गणेश राठौर, निवासी भैंसदेही
  21. सतीष पिता पुरुषोत्तम मानकर, निवासी भैंसदेही

सराहनीय भूमिका:
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी भैंसदेही निरीक्षक राजेश सातनकर, उपनिरीक्षक आशीष कुमरे, सहायक उपनिरीक्षक महेश मंदानी, प्रआर. 558 अंकित अग्निहोत्री, प्र आर पंजाब परते,आर. 490 नारायण जाट, आरक्षक 426 मनोज इवने, आरक्षक 683 नरेंद्र ढोके, आरक्षक 494 सुनील
एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील:

पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि जुआ एक सामाजिक बुराई है, जो व्यक्ति एवं उसके परिवार की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति को प्रभावित करता है। जुआ खेलने से अपराध को बढ़ावा मिलता है तथा परिवारों में तनाव उत्पन्न होता है।

उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया है कि—
जुआ एवं अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहें।
अपने आसपास इस प्रकार की गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
पुलिस अधीक्षक ने यह भी स्पष्ट किया है कि जुआ खेलने एवं खिलाने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी सख्त एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Admin

    Admin

    Related Posts

    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    नशे की लत का खौफनाक अंजाम: माँ से पैसे न मिलने पर बना हत्यारा हत्या के बाद रच रहा था अंतिम संस्कार की साजिश, पुलिस ने पकड़ा आरोपी आमला। थाना…

    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    दूरस्थ ग्राम गदाखार पहुंचकर कलेक्टर डॉ सोनवणे ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देने पंचायत को सख्त निर्देश बैतूल। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 156 views
    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 38 views
    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 71 views
    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?