छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा जिले के वरिष्ठ नागरिक संगठन के अध्यक्ष हरनाम सिंह भट्टी ने रेलवे से सम्बंधित विभिन्न मांगो को लेकर साउथ रेलवे के जीएम तरुण प्रकाश को ज्ञापन सौंपा। जिसमें से प्रमुख मांगों में सर्वप्रथम पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन को अमृतसर तक बढ़ाने, पेंचवेली फास्ट पैसेंजर ट्रेन को गोंदिया तक बढ़ाने, अतिरिक्त दो यात्री ट्रेनों को गोंदिया से व्हाया छिंदवाड़ा होकर भोपाल की ओर चलाने, मेमू ट्रेन को नागपुर तक चलाने की मांग प्रमुखता से की।

इसके अलावा छिंदवाड़ा में प्रमुख सड़कों पर रेलवे क्रासिंग में लालबाग गेट, पीजी कॉलेज रोड, वीआईपी रोड सहित एसएएफ गेट के सामने बनने वाले ओवरब्रिजों की तत्काल स्वीकृति देने के साथ साथ चारफाटक ब्रिज से नरसिंहपुर रोड की ओर फ्लाई ओवर बनावाकार जोडने इत्यादि मांगों का ज्ञापन जीएम महाप्रबंधक तरुण प्रकाश को ज्ञापन सौंपा जहां डीआरएम दीपक कुमार भी उपस्थिति रहे।
भट्टी ने ज्ञापन में वर्णित सभी प्रमुख मांगों को मौखिक रूप से भी सुनाया गया। जीएम तरुण प्रकाश ने भट्टी की सभी प्रमुख मांगों को बहुत गंभीरता से सुना। इस अवसर पर भट्टी ने एक स्वरचित कविता सुनाई जिसे सुनकर उपस्थित सभी लोगों ने तालियां भी बजाईं। ज्ञापन देने वालों में संगठन के भानुदास गोखे, संतोष चौरसिया, लक्ष्मीनारायण साहू, दौलतराम यदुवंशी, सुनील साहू, गणेश सोनी इत्यादि सदस्य मौजूद रहे।







