अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों के उन्मूलन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

बैतूल। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से जिला पुलिस बैतूल द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

img 20260313 wa0007

कार्यशाला में वारिष्ठ खण्ड मजिस्ट्रेट एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकारण शर्मिला बिलवार, वन स्टॉप सेंटर, आदिम जाति कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सखी सहायता केंद्र, जन साहस संस्था, महिला पत्रकार एवं समाजसेवी गौरी बालापुरे सहित जिले में पदस्थ महिला पुलिस अधिकारियों की सहभागिता रही।

img 20260313 wa0008

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों, पॉक्सो एक्ट, साइबर अपराध, बाल विवाह, बाल श्रम तथा मानव तस्करी जैसे गंभीर विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही इन अपराधों की रोकथाम एवं महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानूनी प्रावधानों के बारे में भी अवगत कराया गया।

img 20260313 wa0009

कार्यशाला के दौरान बालिकाओं की सुरक्षा एवं बाल विवाह के विरुद्ध उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा इनसे संबंधित अपराधों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना रहा।

img 20260313 wa0006

  • Related Posts

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    8 people from Betul die in a road accident in Kota, Rajasthan

    Read more

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    The Mining Department will curb illegal mining and transportation using RF tags.

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा

    • By Admin
    • September 29, 2026
    • 22 views
    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा