कनाडा से गुरकीरत का शव लाने में मदद करेगी सरकार: सीएम बोले-पूरा खर्च उठाएंगे हम केंद्र के माध्यम से कनाडा सरकार के संपर्क में

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को छात्र गुरकीरत सिंह मनोचा के पार्श्वनाथ सिटी उज्जैन स्थित घर पहुंचे। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और छात्र की बॉडी लाने सहित अंतिम संस्कार पर होने वाला पूरा खर्च उठाने का वादा किया। इससे पहले मुख्यमंत्री सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए थे।

सीएम बोले-पूरा खर्च उठाएंगे हम केंद्र के माध्यम से कनाडा सरकार के संपर्क में

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम भारत सरकार के माध्यम से कनाडा सरकार के संपर्क में हैं। मैं श्रृद्धांजलि अर्पित करता हूं। ये हमारे राज्य और खासकर हमारे शहर का ही परिवार है। इसलिए यहां से कनाडा जाने, अंतिम संस्कार सहित जैसा भी तय होगा, सरकार मदद करेगी।

गाड़ी चढ़ाकर हत्या कर दी थी गुरकीरत की

गुरकीरत सिंह की 14 मार्च को कनाडा के फोर्ट सेंट जॉन शहर में गाड़ी चढ़ाकर हत्या कर दी गई थी। घटना से पहले 10-12 युवकों ने छात्र की पिटाई की थी। जिसमें छात्र को गंभीर चोटें आई थीं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। छात्र कनाडा के नॉर्दर्न लाइट्स कॉलेज में बिजनेस मैनेजमेंट के पोस्ट डिग्री डिप्लोमा प्रोग्राम की पढ़ाई कर रहा था। परिवार को इस घटना की जानकारी गुरकीरत के दोस्त रायपुर निवासी प्रबकीरत सिंह ने दी थी।

परिवार ने मांगी थी सीएम व पीएम से मदद

परिजनों के अनुसार कनाडा सरकार ने छात्र की बॉडी देने के लिए करीब 40 हजार डॉलर (लगभग 35 लाख रुपए) जमा कराने को कह दिया है। इतना ही नहीं, जांच प्रक्रिया के चलते अस्पताल से 15 दिन बाद बॉडी दी जाएगी और बॉडी को कनाडा से उज्जैन लाने में करीब 10 लाख रुपए अतिरिक्त खर्च आएगा। गुरकीरत के पिता गुरजीत सिंह ने केंद्र-राज्य सरकार और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई थी।

  • Admin

    Admin

    Related Posts

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?

    भोपाल। मध्यप्रदेश की मंडियों में इन दिनों जो दृश्य देखने को मिल रहा है, वह किसी उत्सव से कम नहीं दिखता कहीं तिलक लगाकर किसानों का स्वागत, कहीं फूल-मालाओं से…

    भारत की महान गायिका आशा भोंसले का मुंबई में 92 वर्ष की आयु में निधन

    शनिवार रात सीने में संक्रमण के कारण उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने रविवार दोपहर को अंतिम सांस ली सात दशकों से अधिक के अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 157 views
    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 38 views
    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 72 views