कार में सवार सात लोग गंभीर घायल अस्पताल में किया भर्ती
पांढुर्णा। पांढुर्णा के पास मे गांव सिवनी से करीब 4 किलोमीटर आगे में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक कार अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, सभी घायल आठनेर जिला बैतूल के निवासी हैं और लांघा से एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस आठनेर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कार का संतुलन बिगड़ गया और कार सीधे खाई में जा गिरी।

हादसे में घायल हुए लोगों में रूपेश डोंगरे, प्रमोद खरे, मंडा डोंगरे, अंजली डोंगरे, किरण डोंगरे, काजल खरे और अक्षय डोंगरे शामिल हैं।
दुर्घटना इतनी भीषण थी कि सभी को सिर, आंख और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि कुछ घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें तत्काल पांढुर्णा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर कार का बैलेंस बिगड़ना दुर्घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।
सौजन्य से टीएनपी न्यूज चैनल








