रेलवे परिवार की भावना पंत के कुशल संयोजन में हुआ आयोजन
आमला। रेलवे इंस्टिट्यूट आमला में रेलवे कर्मचारियों के परिवार की महिलाओं द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं रंगपंचमी के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद ओमवती विश्वकर्मा तथा सरकारी अस्पताल से सेवा-निवृत्त इंदिरा गाडरे को आमंत्रित किया गया। अतिथियों का कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओमवती विश्वकर्मा पार्षद ने कहा कि महिला दिवस के अवसर पर यह आयोजन अपने आप में अनूठा है, आज महिलाओं की भागीदारी ने यह सिद्ध किया है कि महिला पुरुषों से कही भी पीछे नहीं है आज देश के सर्वोच्च पद पर भी महिला आसीन है। युद्ध का मैदान हो या अंतरराष्ट्रीय मंच हर जगह महिलाओं ने अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है।रेलवे परिवार की महिलाओं को मै बधाई देना चाहूंगी कि उनके समर्पण से ही रेल का पहिया चलता है।
इस अवसर पर महिलाओं द्वारा कहानी, कविता, गणेश वंदना, भाषण तथा अन्य रंगारंग प्रस्तुतियाँ दी गई। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और आनंद का वातावरण बना रहा। उपस्थित सभी महिलाओं ने कार्यक्रम की सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा पर चर्चा की। भावना पंत के कुशल संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 150 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन भावना पंत द्वारा किया गया। उनके काव्य अभिव्यक्ति ने कार्यक्रम को और संवारा।

इस कार्यक्रम में मीना करोले, कामिनी पाठक, रजनी झरबड़े, रेखा चीकीकर, रश्मि चीकीकर, लता कोसे, नेहा सराठे, अनीता साहू, रजनी सिंह, प्रमिला एडलक, भावना धोटे, मीनाक्षी धोटे, कविता सूर्यवंशी, सस्मिता सोनी, कल्पना सिसोदिया, अंजू वर्मा, क्षमा, पूनम रावत, हेमलता शर्मा, रजनी पाल, रजनी सिंह, सरिता वर्मा, गरिमा शर्मा, अनीता झा, अरुणा डहरिया, अनीता, भारती कुशवाह, कृपा दीवाने रानी, रौशनी सहित अनेक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे मध्य रेलवे इंस्टिट्यूट और रेलवे यूनियन के सभी पदाधिकारीयों का सहयोग प्राप्त हुआ।
रेलवे परिवार द्वारा आयोजित इस आयोजन को सभी ने सराहा व आभार प्रदर्शन कामिनी पाठक ने किया।







