भीषण गर्मी में पानी-पानी को तरसा आमला विकासखंड का हरदौली गांव

20 दिनों से ठप पानी सप्लाई, मीलों दूर से पानी ढोने को मजबूर ग्रामीणजन

​आमला। विकासखंड आमला के आदिवासी बाहुल्य ग्राम पंचायत हरदौली में पिछले 20 दिनों से भीषण जल संकट गहराया हुआ है। चिलचिलाती धूप और गर्मी के इस मौसम में ग्रामीणों को बूंद-बूंद पानी के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। स्थानीय प्रशासन और जिम्मेदार विभाग की लापरवाही के चलते इतने दिनों बाद भी समस्या का कोई स्थायी निराकरण नहीं किया जा सका है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

​सिर पर गुंडिया और मीलों का सफर

हरदौली ​गांव में पानी की विकराल स्थिति को बयां करते हुए स्थानीय ग्रामीण मुकेश उईके, दुर्गेश, रमेश ने बताया कि पिछले करीब तीन सप्ताह से गांव में पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप है। ग्राम की महिलाऐ श्यामवती, राम्मु बाई, रूपवती आदि ने बताया पानी की व्यवस्था के लिए दिन भर हम सभी महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

​गांव के पुरुष अपने निजी साधनों जैसे साइकिल, मोटरसाइकिल, टैक्टर से जैसे-तैसे दूर-दराज के खेतों या कुओं से पानी ला रहे हैं, तो वहीं महिलाएं भीषण गर्मी में सिर पर गुंडिया बर्तन रखकर कई किलोमीटर का पैदल सफर तय करने को मजबूर हैं। पूरा दिन सिर्फ पानी के इंतजाम में ही बीत जाता है।

​प्रशासन की लापरवाही पर उठ रहे सवाल

​एक तरफ सरकार हर घर जल योजना और आदिवासी क्षेत्रों के विकास के बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं दूसरी तरफ हरदौली गांव की यह स्थिति जमीनी हकीकत को उजागर कर रही है। 20 दिन बीत जाने के बाद भी किसी भी जिम्मेदार अधिकारी या जनप्रतिनिधि ने इस समस्या की सुध नहीं ली है।

​ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पेयजल संकट का समाधान नहीं किया गया और गांव में पानी की सुचारू व्यवस्था बहाल नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन और चक्काजाम करने के लिए बाध्य होंगे।

  • Related Posts

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    8 people from Betul die in a road accident in Kota, Rajasthan

    Read more

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    The Mining Department will curb illegal mining and transportation using RF tags.

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा

    • By Admin
    • September 29, 2026
    • 22 views
    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा