गांव की आशा कार्यकर्ता ने 02 लाख में बेचा था नाबालिग बालिका को

मामला 15 साल पहले नौकरी दिलवाने के बहाने ले गई थी भोपाल और दतिया में बेचा

जुन्नारदेव के मानकादेही गांव का मामला

खबर मो. मुजम्मिल की कलम से
जुन्नारदेव। पुलिस ने ‘मुस्कान अभियान’ के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए वर्ष 2011 से लापता एक नाबालिग बालिका को ढूंढ निकालने में सफलता प्राप्त की है। इस मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जहाँ गांव की ही एक आशा कार्यकर्ता ने किशोरी को नौकरी का झांसा देकर 2 लाख रुपये में बेच दिया था। 15 साल बाद अपनी बेटी को सुरक्षित देख परिजनों की आँखों में खुशी के आँसू छलक पड़े।

क्या है पूरा मामला

सितंबर 2011 में ग्राम मानकादेही निवासी महिला ने अपनी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वर्ष 2013 में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। 30 अप्रैल 2026 को अपहृता बालिका जुन्नारदेव पुलिस से मिली। पीड़िता ने पूछताछ में जो आपबीती सुनाई, वह रोंगटे खड़े कर देने वाली थी। पीड़िता ने बताया कि जब वह 10वीं कक्षा में पढ़ती थी, तब गांव की आशा कार्यकर्ता रेखा मरकाम ने उसे नौकरी दिलाने का लालच दिया और भोपाल ले जाने के बहाने उसे दतिया जिले के ग्राम बिंडवा बड़़काछाई ले गई। वहां रेखा मरकाम ने उसे माताप्रसाद कुशवाह नामक व्यक्ति को 2,00,000 रुपये में बेच दिया।

यातनाओं का दौर और संघर्ष

आरोपी माताप्रसाद कुशवाह ने पीड़िता को बंधक बनाकर रखा और उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़िता गर्भवती हुई और उसके दो बच्चे हुए। वर्ष 2018 में आरोपी माताप्रसाद की मृत्यु हो गई, जिसके बाद पीड़िता अपने दोनों बच्चों के पालन-पोषण के लिए गुजरात चली गई और वहां मजदूरी करने लगी। हाल ही में वह अपने घर का पता पूछते हुए वापस जुन्नारदेव पहुंची, जहां पुलिस ने उसे संरक्षण में लिया।

मुख्य आरोपिया गिरफ्तार, धाराएं बढाई
पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर मामले में धारा 370, 370 (क) (ए), 376(2)n IPC और 5/6 पॉक्सो एक्ट का इजाफा किया है। मुख्य आरोपिया रेखा मरकाम (48 वर्ष) को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस टीम की भूमिका
इस सराहनीय कार्य में पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डे, एएसपी आशीष खरे और एसडीओपी सुनील वरकड़े के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक जे. मसराम, उप निरीक्षक पूनम उइके, अंजना मरावी, प्रधान आरक्षक बंटी कंटाले, महिला प्रधान आरक्षक प्रेमलता धुर्वे, आरक्षक पंडित राम अवतार तिवारी, अनिल उइके और निधि बघेल की मुख्य भूमिका रही।

  • Admin

    Admin

    Related Posts

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    8 people from Betul die in a road accident in Kota, Rajasthan

    Read more

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    The Mining Department will curb illegal mining and transportation using RF tags.

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा

    • By Admin
    • September 29, 2026
    • 22 views
    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा