आमला क्षेत्र में जनगणना 2027 कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रगणक एवं पर्यवेक्षक सम्मानित

आमला। जनगणना 2027 के अंतर्गत आमला के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जनगणना कार्य सफलता पूर्वक पूर्ण करने वाले समस्त पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों को तहसील कार्यालय सभाकक्ष आमला में सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर नायब तहसीलदार एवं अतिरिक्त जनगणना चार्ज अधिकारी ग्रामीण आमला रिचा कौरव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं जनगणना चार्ज अधिकारी शहरी आमला नितीन बिजवें तथा जनगणना शाखा प्रभारी आमला शहरी व ग्रामीण दिलीप सोनुपरे द्वारा सभी पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना की गई।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं अनु.जनगणना अधिकारी आमला ने जानकारी दी कि जनगणना 2027 के लिए तहसील आमला ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत 277 एचएलबी में नियुक्त पर्यवेक्षक एवं उनके प्रगणकों द्वारा अपने-अपने एचएलबी में घरों घर जाकर प्रत्येक घरों की जनगणना का कार्य प्रारंभ है।

जिसमें आमला ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे प्रगणक जिन्हें आवंटित एचएलबी में कुल घरों की संख्या 170 से अधिक होने पर भी उनके द्वारा जनगणना सर्वे का कार्य 5 से 6 दिवस में पूर्ण कर लिया है।

जिसमें सर्वप्रथम सर्वश्रेष्ठ कार्य आंगनवाड़ी जामुनझिरी की कार्यकर्ता संगीता पवार एवं डुठारिया के प्राथमिक शिक्षक मन्तुलाल कवड़े द्वारा उक्त कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण किया गया।

साथ ही इनके द्वारा अतिरिक्त अन्य 15 प्रगणकों के द्वारा जनगणना सर्वे के कार्य को पूर्ण किया गया तथा पर्यवेक्षकों में उच्च माध्यमिक शिक्षक रिचा साहू एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक मनोज बुवाड़े द्वारा अपने प्रगणकों को कार्य में अच्छा मार्गदर्शन देकर अपने अधीनस्थ एचएलबी में 3-3 एचएलबी का कार्य पूर्ण करवाया गया।

शहरी क्षेत्र में कुल 41 एचएलबी में सर्वप्रथम नगर पालिका कर्मचारी रोशन कवडे एवं पर्यवेक्षक उच्च माध्यमिक शिक्षक प्रतीक कुमार धुर्वे के द्वारा जनगणना सर्वे कार्य को पूर्ण किया गया। इस उपलक्ष्य में समस्त पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों का पुष्पगुच्छ से स्वागत कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

  • Related Posts

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    8 people from Betul die in a road accident in Kota, Rajasthan

    Read more

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    The Mining Department will curb illegal mining and transportation using RF tags.

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा

    • By Admin
    • September 29, 2026
    • 22 views
    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा