पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू खिलाकर किया एक दूसरे का मुंह मीठा
आमला। पश्चिम बंगाल, असम, पांडिचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत सहित अन्य राज्यों में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने जनपद चौक आमला पर जमकर आतिशबाजी की एवं एक दूसरे को झालमूडी लड्डू खिलाकर विजय उत्सव मनाया।

भाजपा कार्यकर्ताओ ने बंगाल, असम, पांडिचेरी सहित पांचों राज्य के विधानसभा चुनावों के शुरुआती रुझानों में भाजपा की जीत के साथ सुबह से ही उत्साहित दिखाई दिए।

जैसे जैसे देर श्याम हुई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल, असम, पांडिचेरी सहित विभिन्न राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक एवं प्रचंड जीत सुनिश्चित हुई तो भाजपा नगर मंडल आमला के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय शनिचर बाजार से जनपद चौक तक विजय जुलूस निकला एवं जनपद चौक पर जमकर आतिशबाजी की साथ ही एक दूसरे को झालमोड़ी एवं मीठा खिलाया।

जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढेकर ने विभिन्न राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत को अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि यह जीत भाजपा के आदर्श डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रृद्धांजलि है।

मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख ने पश्चिम बंगाल सहित असम पांडिचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं गृहमंत्री अमित शाह के कुशल मार्गदर्शन को दिया।
जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव ने भाजपा की जीत को सत्य एवं विकास की जीत बताया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढेकर, मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख, जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव, भाजपा नेता अशोक नागले, भाजपा नेत्री सुनीता बेले, हरि यादव, सतीश हारोडे, चिरौंजी पटेल, राजेश पंडोले, गोपेन्द्र सिंह बघेल, संजय जैन, नितिन देशमुख, हेमंत गुगनानी, दुष्यंत ढोमने, शैलेन्द्र राठौर, गीता ढोलकर, गीता वर्मा, सपना सोनी, श्रृद्धा मालवीय, भारती झा, गीता पंडोले, राजेश झा, राजेंद्र ढोलेकर, शिवपाल ऊबनारे, भोला वर्मा, मयूर सुरजेकर, बसन्त ओडूकले, संजय राठौर, दिनेश राठौर, मनोज ओडूकले, अशोक झा, राजेश चौकीकर, प्रवीण चौहान, एलडी साबले, मनीष मिसर, जोगिंद्र सिंह ठाकुर, संदीप देवडे, देवेंद्र सोनी, नितिन खातरकर, प्रमोद हारोडे, मनोज दीवाने, राजेश अमरोही, मुकेश राठौर, मधुकर महाजन, मोहम्मद सफी खान, भरतलाल पवार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।







