मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 200 जोड़ों ने जीवन भर के लिए थामा एक दूसरे का हाथ, गूंजे मंगल गीत और बजीं शहनाइयां, गरीब कन्याओं के हुऐ हाथ पीले

वैदिक रीति रिवाज और जनजातीय परंपरा से विवाह सम्पन्न, प्रशासन द्वारा की गई समुचित व्यवस्थाएं

गाजे बाजे के साथ धूमधाम से निकली बारात में जनप्रतिनिधियों ने नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद, पुष्पवर्षा से की बारात की अगवानी

बैतूल‌। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस ग्राउंड रविवार को उस समय उत्सव स्थल में तब्दील हो गया, जब मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 200 जोड़ों का भव्य सामूहिक विवाह समारोह संपन्न हुआ। पूरे परिसर में शहनाइयों की मधुर धुन, मंत्रोच्चारण और मंगल गीतों की गूंज के बीच नवदंपत्तियों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। आकर्षक सजी वेदियों पर पारंपरिक विधि-विधान से विवाह संस्कार संपन्न कराए गए। कार्यक्रम के विशेष आकर्षण रहे गाजे-बाजे के साथ निकली बारात, जिसकी अगवानी जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पवर्षा कर की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल, विधायक आमला डॉ योगेश पंडाग्रे उपस्थित थे। विशेष अतिथियों में जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य सुधाकर पवार, जनपद अध्यक्ष इमलाबाई जावलकर, नगर परिषद बैतूल बाजार अध्यक्ष दुर्गावती वर्मा, जनपद पंचायत आठनेर अध्यक्ष रोशनी उईके, नगर परिषद आठनेर अध्यक्ष सुषमा मनोज जगताप, जनपद पंचायत आमला अध्यक्ष गणेश यादव, नगर पालिका आमला अध्यक्ष नितिन गाडरे सहित जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय निकायों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

केंद्रीय मंत्री जनजातीय कार्य दुर्गादास उईके ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में आने वाली आर्थिक परेशानियों को दूर करना और सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा गरीब परिवार की बेटियों की चिन्ता कर पूरी भव्यता और गरिमा के साथ उनका विवाह संपन्न कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विवाह एक ऐसा संस्कार है जिसमें पुरुष और प्रकृति एक होकर एकाकार हो जाते है और नव वैवाहिक जीवन में प्रवेश कर गृहस्थ आश्रम को आगे बढ़ाते हैं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ओर से सभी नवयुगल दंपतियों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।

फिजूलखर्ची रुकेगी, बचत बनेगी भविष्य का सहारा

प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने सामूहिक विवाह समारोह में कहा कि आज 200 जोड़े अपने नए जीवन की शुरुआत कर रहे हैं, जो समाज के लिए एक अच्छी और प्रेरणादायक पहल है। उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को बधाई देते हुए कहा कि शासन की इस योजना से न सिर्फ आर्थिक सहयोग मिल रहा है, बल्कि शादी में होने वाली फिजूलखर्ची पर भी रोक लग रही है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की इच्छा होती है कि वह कुछ अच्छा करे और अपनी बचत को भविष्य के लिए सुरक्षित रखे। सामूहिक विवाह जैसी पहल से परिवारों पर आर्थिक बोझ कम होगा और बचाई गई राशि भविष्य में काम आएगी। इससे समाज में सादगी और जागरूकता की नई सोच विकसित होगी।

प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बधाई देते हुए कहा कि इसका असली लाभ तभी मिलेगा, जब परिवार विवाह के बाद अनावश्यक खर्च से बचें और मिलने वाली राशि को भविष्य के लिए संभालकर रखें।

आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए वरदान साबित हो रही है। इससे बेटियों के विवाह में आने वाली आर्थिक बाधाएं दूर हो रही हैं और उन्हें सम्मानपूर्वक नया जीवन शुरू करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वे आपसी प्रेम, विश्वास और सहयोग से अपना जीवन सुखमय बनाएं।

कन्या विवाह आयोजन में भोजन और पेयजल के उत्तम प्रबंध

कन्या विवाह आयोजन में भोजन और पेयजल के उत्तम प्रबंध किए गए। गर्मियों को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित की गई। पेयजल की सतत आपूर्ति के लिए पानी के टैंकर लगाए गए। सभी वर वधु और उनके परिजनों को उनके निर्धारित स्थानों पर ही समय-समय पर शीतल पेयजल उपलब्ध कराया गया। धूप से बचाव के लिए गुणवत्तापूर्ण टेंट लगाए गए और जगह-जगह कूलर की व्यवस्था भी की गईं।

  • Related Posts

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    8 people from Betul die in a road accident in Kota, Rajasthan

    Read more

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    The Mining Department will curb illegal mining and transportation using RF tags.

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा

    • By Admin
    • September 29, 2026
    • 22 views
    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा