आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए अलग कानून और निगम गठन की मांग, 9 मांगों पर एकजुट हुआ आउटसोर्स कर्मचारियों का आंदोलन

विभिन्न विभागों में कार्यरत बाह्य स्त्रोत कर्मचारियों के हित में सौंपा ज्ञापन

बैतूल। भारतीय मजदूर संघ मध्यप्रदेश के आह्वान पर मंगलवार को आउटसोर्स कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में रैली निकालकर धरना प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। रैली के दौरान देश के हित में करेंगे काम, काम के लेंगे पूरे दाम और आउटसोर्स कर्मचारी का शोषण बंद करो, ठेका प्रथा बंद करो जैसे नारे लगाकर प्रदर्शन किया।

जिलामंत्री पंजाबराव गायकवाड ने बताया कि प्रदेशभर में एक साथ आउटसोर्स कर्मचारियों के समर्थन में आंदोलन किया गया और सभी जिलों में रैली निकालकर ज्ञापन सौंपे गए। बैतूल में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के पूर्व प्रदेश महामंत्री मधुकर साबले की उपस्थिति में धरना-प्रदर्शन संपन्न हुआ, जिसमें कर्मचारियों ने अपनी एकजुटता दिखाई।

ज्ञापन में विभागीय परीक्षा के माध्यम से आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने, प्रदेश स्तर पर निगम या मंडल बनाकर स्थायित्व देने और नियमित भर्ती में 50 अंक बोनस देने की मांग रखी गई।

जोखिम भत्ता सभी कर्मचारियों को देकर उसे 3000 रुपये तक बढ़ाने, अनुभव के आधार पर श्रेणीवार वेतन वृद्धि करने और कंप्यूटर ऑपरेटरों को उच्च कुशल श्रेणी का वेतन देने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई।

इसके अलावा दुर्घटना मृत्यु पर बीमा राशि 4.50 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने, राष्ट्रीय अवकाश और त्योहारों पर कार्य लेने पर अतिरिक्त भुगतान देने तथा कार्य के दौरान दुर्घटना या हमले की स्थिति में घायल कर्मचारी को तत्काल 10 हजार रुपये की सहायता देने की मांग शामिल रही।

धरना प्रदर्शन में विभिन्न विभागों के आउटसोर्स कर्मचारियों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। इस दौरान मधुकर साबले, महेंद्र सिंह ठाकुर, राजेश मंसूरिया, हरिओम कुशवाह, अंशुल देशपांडे, नवीन बारस्कर, मीत कुमार साहू, कृष्णा सूर्यवंशी, शुभम खोबरे, बलराम उघड़े, प्रिया सोनारे, कंचन वटके, प्रवीण चौहान सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष संपत दरवई, डॉ. गोविंद साहू, संजय ठाकुर, राहुल चदोकर, राकेश नामदेव, विनोद भारती, रामनाथ यादव, जगन भुजाडे, भूपेंद्र पंडाग्रे, रोहित वाघमारे, गजेंद्र सिंह ठाकुर, राजेश अलोन, नाजनीन फारुकी, गौरव जैन, नीलिमा देशमुख, रीमा बंजारे, शिवप्रिया खंडागरे, रुशांक देवांगन, नविन तावड़े, दिनेश बेले सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिलामंत्री पंजाबराव गायकवाड ने किया और अंत में अध्यक्ष संपत दरवई ने आभार व्यक्त किया।

  • Admin

    Admin

    Related Posts

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    8 people from Betul die in a road accident in Kota, Rajasthan

    Read more

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    The Mining Department will curb illegal mining and transportation using RF tags.

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा

    • By Admin
    • September 29, 2026
    • 22 views
    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा