आमला। नगर के प्रखर पत्रकार, प्रबुद्ध समाजसेवी एवं ‘राष्ट्रभूमि की आवाज’ न्यूज चैनल नेटवर्क के विशेष ब्यूरो दीपक कनाठे और उनकी धर्मपत्नी के विवाह की वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
सामाजिक और पत्रकारिता जगत में विशेष पहचान
रखने वाले दीपक कनाठे न केवल पत्रकारिता के माध्यम से जनता की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं, बल्कि समाजसेवा के क्षेत्र में भी उनका योगदान अनुकरणीय रहा है। ‘राष्ट्रभूमि की आवाज’ नेटवर्क में विशेष ब्यूरो के रूप में उनकी निष्पक्ष और बेबाक रिपोर्टिंग ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई है।
शुभकामनाओं का लगा तांता
शादी की सालगिरह के इस मांगलिक अवसर पर सुबह से ही उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। नगर के गणमान्य नागरिकों, पत्रकार साथियों, राजनेताओं और मित्रों ने उन्हें फोन एवं सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
”दीपक जी का व्यक्तित्व सरल और मिलनसार है। पत्रकारिता के साथ-साथ गृहस्थ जीवन में भी वे एक आदर्श स्थापित कर रहे हैं। ईश्वर इस जोड़ी को दीर्घायु और सदैव प्रसन्न रखे।” — विक्की पारधी
राष्ट्रभूमि की आवाज परिवार की ओर से बधाई
’राष्ट्रभूमि की आवाज’ न्यूज चैनल नेटवर्क प्रबंधन और उनके सहयोगियों ने अपने विशेष ब्यूरो को इस सुखद अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद, समृद्ध और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
रिपोर्ट: राष्ट्रभूमि की आवाज एडमिन न्यूज डेस्क







