बैतूल। बैतूल जिले के मुलताई निवासी मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा मोहतरम रुकसाना बी का आज सुबह इंतकाल हो गया, उनके निधन की खबर से परिजनों सहित ईष्टमित्रो व नगर में शोक की लहर फैल गई। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं।
मरहूमा की नमाज-ए-जनाजा आज बाद मगरिब अदा की जाएगी, जिसके बाद उन्हें नगर के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
जिनकी मैय्यत आज दिनांक 16अप्रैल26 को इंदिरा गांधी वार्ड, गल्ला मंडी के पास मुलताई स्थित निवास से उठाई जाएगी।
नगर के गणमान्य नागरिकों, पत्रकार साथियों एवं परिचितों सहित ईष्टमित्रो ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए मरहूमा की मगफिरत और जन्नत में आला मुकाम की दुआ की है।
राष्ट्रभूमि की आवाज न्यूज चैनल परिवार व टीएनपी न्यूज चैनल परिवार ईश्वर से प्रार्थना करते हैं है कि रुकसाना बी अम्मा जी को अपने श्रीचरणो में स्थान दे ओर परिवार पर आये इस दुख को सहने की क्षमता व शक्ति प्रदान करें।





