बैतूल। जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के अंतर्गत ग्राम पंचायत बडोरा में सांपना नदी घाट पर जनसमुदाय की सक्रिय भागीदारी से स्वच्छता अभियान चलाया गया।
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक प्रिया चौधरी ने कार्यक्रम के दौरान “सुरक्षित कल-समृद्ध कल” का संदेश दिया। इस अवसर पर उपस्थित सभी ग्रामीणों ने जल संरक्षण का संकल्प लेते हुए पानी की हर एक बूंद को बचाने का प्रण लिया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बडोरा की सरपंच सविता धुर्वे ने जल संरक्षण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। अभियान के तहत जल स्रोतों की साफ-सफाई एवं पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत माता मंदिर के पास घाट पर की गई।
“साथी हाथ बढ़ाना” की भावना के साथ जनसहयोग से यह पुनीत कार्य संपन्न हुआ।

जल के प्रति जन जागरूकता के लिए आयोजित इस श्रमदान में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के परामर्शदाता राजू बी.आठनेरे, आशीष कोंकने, जन अभियान परिषद के परामर्शदाता, नवांकुर संस्था अंश सेवा समिति, भूपेंद्र महिला एवं बाल उत्थान समिति के सदस्य समाजसेवी अरविंद धुर्वे, रोहित चौकीकर, रामकिशोर पवार, संजय माकोड़े, उमेश डांगे, ओमकार भारती, जनप्रतिनिधि, सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राएं एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।






