भक्ति और उल्लास: श्रीराम नवमी पर मेंन मार्केट के प्राचीन श्रीराम मंदिर में भव्य मेले का आयोजन

आमला। चैत्र नवरात्रि पर्व के पावन समापन और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव ‘श्रीराम नवमी’ के अवसर पर आमला नगर के मेन मार्केट स्थित प्राचीन श्रीराम मंदिर में भारी उत्साह देखा गया।

स्थानीय निवासी मदनलाल गुगनानी ने बताया की इस अति प्राचीन मंदिर मे यहां पर भगवान श्रीराम अपने पुरे परिवार माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न सहित हनुमान जी के साथ अलौकिक रुप में विराजमान हैं। इन सभी प्रतिमाओ को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो प्रभू सपरिवार प्रत्यक्ष बैठे हुए हैं। इन सभी प्रतिमाओ पर इतना तेज प्रकट था। श्रीराम नवमी पर्व पर मंदिर परिसर और आसपास के परिक्षेत्र में विशाल मेले का आयोजन किया गया, जिसमें जनसैलाब उमड़ पड़ा।

1000646565

मंदिर धार्मिक अनुष्ठान और महाआरती

सुबह से ही मंदिर में श्रृद्धालुओं की भींड शुरू हो गई थीं। मंदिर के पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्रीराम के अभिषेक के साथ लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के साथ माता सीता का भी अभिषेक किया गया। दोपहर 12 बजे जैसे ही ‘भये प्रकट कृपाला’ के स्वर गूंजे, मंदिर परिसर जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान हो उठा। इसके पश्चात भव्य महाआरती हुई और विशेष भोग लगाया गया।

विशाल मेले का आकर्षण
मेंन मार्केट में सजे इस मेले में स्थानीय निवासियों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुँचे।
मेले के मुख्य आकर्षण रहे:

हस्तशिल्प और खिलौने: बच्चों के लिए मिट्टी के खिलौने और हाथ से बनी वस्तुओं की दुकानों पर खासी भीड़ रही। वहीं बलून, सीटी, त्रिशुल तलवार परी स्टार आदि जैसे बच्चौ के खिलौने मार्केट में रहे। सबसे ज्यादा बच्चौ में फुलने वाली सीटी की डिमांड देखी गई जो कई बच्चौ को मिल नहीं पाई।

पारंपरिक व्यंजन: गरमा-गरम जलेबी, चाट और आइसक्रीम, बर्फ के गोले सहित अन्य व्यंजनो का लोगों ने भरपूर आनंद लिया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां: मंदिर प्रांगण में भजन मंडलियों द्वारा सुंदरकांड और रामचरितमानस का पाठ किया गया।
महाप्रसादी का वितरण भी समिति के सदस्यों द्वारा किया गया।

सुरक्षा और व्यवस्था
भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल ने पुख्ता इंतजाम किए थे। में मार्केट की सड़कों पर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित कर उसे ‘नो व्हीकल जोन’ घोषित किया गया था, ताकि पैदल चलने वाले श्रृद्धालुओं को असुविधा न हो। मंदिर समिति के सदस्यों ने पेयजल और व्यवस्था प्रबंधन में सराहनीय सहयोग दिया।

“यह मंदिर सदियों से हमारी आस्था का केंद्र है। हर साल की तरह इस बार मेले का स्वरूप और कम हो गया है, इस तरह के मेलो में लोगों को अपने परिवार सहित आना चाहिऐ जिससे हमारी संस्कृति जीवंत रह सके है।”

संजय साहू
अध्यक्ष व्यापारी संघ आमला

  • Admin

    Admin

    Related Posts

    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    नशे की लत का खौफनाक अंजाम: माँ से पैसे न मिलने पर बना हत्यारा हत्या के बाद रच रहा था अंतिम संस्कार की साजिश, पुलिस ने पकड़ा आरोपी आमला। थाना…

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?

    भोपाल। मध्यप्रदेश की मंडियों में इन दिनों जो दृश्य देखने को मिल रहा है, वह किसी उत्सव से कम नहीं दिखता कहीं तिलक लगाकर किसानों का स्वागत, कहीं फूल-मालाओं से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 160 views
    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 39 views
    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 72 views
    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?