धर्मनगरी उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया
उज्जैन। उज्जैन प्रवास के दौरान अभिनेता आशुतोष राणा महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन किया।

मंदिर पहुंचने पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका आत्मीय स्वागत एवं सत्कार किया गया।

दर्शन के दौरान अभिनेता ने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की और बाबा महाकाल से आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में उनके आगमन को लेकर श्रृद्धालुओं में उत्साह का माहौल भी देखने को मिला।







