शासकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राओं को दिया कैरियर मार्गदर्शन

Career guidance given to girl students of Government Girls College Attractive Heading

बैतूल। शासकीय कन्या महाविद्यालय बैतूल में मंगलवार को रोजगार कार्यालय के द्वारा छात्राओं को कैरियर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस दौरान शासकीय, अशासकीय तथा उद्योग धंधों में किस प्रकार अपना करियर बना सकते हैं का मार्गदर्शन आर्ट्स कॉमर्स होम साइंस की छात्राओं को दिया गया। मनोवैज्ञानिक काउंसलर अमीनुद्दीन खान ने रोजगार मेलों के माध्यम से रोजगार दिए जाने की जानकारी दी। काउंसलर साधना धुर्वे द्वारा अपने-अपने सब्जेक्ट्स के अनुसार किस तरह जॉब की तैयारी की जाए बताया गया। इसके अलावा छात्राओं को कोचिंग संस्थानों की जानकारी भी दी गई।

इस अवसर पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई सदर में 11 मार्च को आयोजित होने वाले रोजगार मेले के अंतर्गत विभिन्न कंपनियों में जॉब की जानकारी दी गई। विष्णु धुर्वे द्वारा रोजगार कार्यालय में पंजीयन की जानकारी दी गई। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर विद्या चौधरी ने छात्राओं को जागरूक रहने की सलाह दी।

महाविद्यालय परिवार से डॉ.साधना डेहरिया, प्रो माधुरी पल्ले, प्रो नवसिखा श्रीवास, डॉ.प्रीति भादे, डॉ.सीमा बेलवंशी, आरती दीक्षित, पंकज पवार सहित महाविद्यालय की करीब 70 छात्राएं उपस्थित थी।
क्रमांक 38/347/03/2026

  • Admin

    Admin

    Related Posts

    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    दूरस्थ ग्राम गदाखार पहुंचकर कलेक्टर डॉ सोनवणे ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देने पंचायत को सख्त निर्देश बैतूल। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने…

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    अनुविभागों में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें, एसडीएम फील्ड पर सक्रिय रहें किसी अधिकारी कर्मचारी की अनुपस्थिति जैसे सामान्य कारणों से भी लोगों के कार्य प्रभावित नहीं हो -कलेक्टर 6 माह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 161 views
    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 39 views
    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 73 views
    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?