आमला नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रो में शुरू हुई मकान जनगणना,

एसई एप में दर्ज होंगी हर घर की सुविधाएं

भवन के अंदर परिवार, मूलभूत सुविधाओं का होगा डिजिटल सर्वे

आमला। आमला ब्लॉक क्षेत्र में आगामी मकानो की जनगणना को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार सर्वे केवल मकानों की गिनती तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि हर भवन के भीतर रह रहे परिवारों की विस्तृत जानकारी भी जुटाई जाएगी। प्रत्येक घर की नाली, सड़क और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति को एसई एप में ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा। सर्वे टीम घर-घर पहुंचकर भवन की संरचना, उपयोग और उसमें निवासरत सदस्यों का विवरण लेगी। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शैलेन्द्र बडोनिया ने बताया कि शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में एक समान प्रक्रिया अपनाई जाएगी। अधिकारियों के अनुसार डिजिटल एप के माध्यम से डाटा सीधे सर्वर पर अपलोड होगा, जिससे पारदर्शिता बनी रहेगी। इससे भविष्य की योजनाओं के लिए सटीक आधार तैयार होगा। जनगणना के बाद क्षेत्रवार सुविधाओं की वास्तविक तस्वीर सामने आ सकेगी।

1000539875

वंचित मतदाताओं की भी होगी पहचान, योजनाओं से जोड़ा जाएगा

सर्वे के दौरान यह भी दर्ज किया जाएगा कि वर्तमान में कौन-कौन से मतदाता या परिवार किन सुविधाओं से वंचित हैं। जिन घरों तक पक्की सड़क, नाली या स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था नहीं पहुंची है, उनकी अलग से सूची तैयार की जाएगी। इससे प्रशासन को विकास कार्यों की प्राथमिकता तय करने में मदद मिलेगी। अधिकारियों का कहना है कि वंचित परिवारों की पहचान होने से उन्हें शासकीय योजनाओं से जोड़ना आसान होगा। आवास, शौचालय, जल आपूर्ति और सड़क जैसी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में तेजी आएगी। डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होने से दोहराव और त्रुटियों की संभावना भी कम होगी। स्थानीय निकायों को भी क्षेत्रवार कमियों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। इससे विकास कार्यों की निगरानी अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकेगी।

1000540438

33 प्रश्नों में सड़क, पानी, नदी-तालाब और बावड़ी की स्थिति दर्ज होगी

1000540035

जनगणना के लिए तैयार किए गए 33 प्रश्नों के फार्मेट में क्षेत्र की आधारभूत संरचना से जुड़े अहम बिंदु शामिल किए गए हैं। इसमें सड़क का प्रकार कच्चा या पक्का, जल स्रोत की उपलब्धता और उसकी गुणवत्ता की जानकारी ली जाएगी। साथ ही नदी, तालाब और बावड़ी जैसे पारंपरिक जल स्रोतों की वर्तमान स्थिति भी दर्ज की जाएगी। इससे जल संरक्षण और संसाधनों के उपयोग की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में प्राकृतिक स्रोतों पर निर्भर परिवारों का अलग आंकड़ा तैयार किया जाएगा। प्रशासन इन जानकारियों के आधार पर भविष्य की जल और सड़क योजनाएं तैयार करेगा। सर्वे के दौरान ली गई जानकारी को एसई एप में तुरंत अपडेट किया जाएगा। अधिकारियों का दावा है कि यह डिजिटल जनगणना क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा तय करने में मील का पत्थर साबित होगी

  • Related Posts

    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    नशे की लत का खौफनाक अंजाम: माँ से पैसे न मिलने पर बना हत्यारा हत्या के बाद रच रहा था अंतिम संस्कार की साजिश, पुलिस ने पकड़ा आरोपी आमला। थाना…

    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    दूरस्थ ग्राम गदाखार पहुंचकर कलेक्टर डॉ सोनवणे ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देने पंचायत को सख्त निर्देश बैतूल। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 163 views
    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 43 views
    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 74 views
    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?