सर्वाइकल कैंसर के विरूद्ध एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

बैतूल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अजमेर राजस्थान से 28 फरवरी 2026 को सर्वाइकल कैंसर के विरूद्ध एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय बैतूल के एमसीएच भवन में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण के साथ एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार हुरमाड़े द्वारा बालिकाओं को पुष्पगुच्छ देकर किया।

1000541004

सीएमएचओ हुरमाड़े ने बताया कि पूरे जिले में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिये निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अभियान प्रारंभ किया गया। अभियान में 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर दूसरा सबसे आम कैंसर है, किशोर अवस्था में टीका लगाने से कैंसर का जोखिम 85 प्रतिशत कम हो जाता है। सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में गर्भाशय के निचले हिस्से में होता है जो मुख्य रूप से एचपीवी वायरस के कारण होता है, यह एक रोकने योग्य कैंसर है। शुरूआती जांच और एचपीवी वैक्सीन से इसकी रोकथाम संभव है।

जिला चिकित्सालय में 26 बालिकाओं को टीकाकरण किया गया। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आठनेर में 4, सेहरा में 10, भैंसदेही में 06, भीमपुर 02, चिचोली में 10, घोड़ाडोगरी में 11, प्रभात पटटन में 16, शाहपुर में 11, आमला में 06, इस प्रकार जिले में कुल 102 बालिकाओं को एचपीवी टीकाकरण किया गया।

इस अवसर पर सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ जगदीश घोरे, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ प्रांजल उपाध्याय, स्त्री रोग चिकित्सक डॉ सिद्धी अग्रवाल, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ आशीष ठाकुर, डीपीएम डॉ विनोद शाक्य, टीकाकरण स्टाफ, जिला चिकित्सालय स्टाफ, आशा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
क्रमांक 136/307/02/2026

  • Admin

    Admin

    Related Posts

    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    दूरस्थ ग्राम गदाखार पहुंचकर कलेक्टर डॉ सोनवणे ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देने पंचायत को सख्त निर्देश बैतूल। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने…

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    अनुविभागों में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें, एसडीएम फील्ड पर सक्रिय रहें किसी अधिकारी कर्मचारी की अनुपस्थिति जैसे सामान्य कारणों से भी लोगों के कार्य प्रभावित नहीं हो -कलेक्टर 6 माह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 161 views
    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 40 views
    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 73 views
    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?